विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IGNOU July Session 2023: फ्रेश एडमिशन के लिए अब इस तारीख तक करें रजिस्ट्रेशन, इग्नू ने बढ़ाई अंतिम तिथि

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Thu, 21 Sep 2023 05:01 PM (IST)

IGNOU July Session 2023 इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इस सत्र के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स ignouiop.samarth.edu.in पर ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर अपना ...और पढ़ें

GNOU July 2023 Session: इग्नू ने जुलाई सेशन के संबंध में एक अहम सूचना जारी की है।
GNOU July 2023 Session: इग्नू ने जुलाई सेशन के संबंध में एक अहम सूचना जारी की है।

HighLights

  1. अब 30 सितंबर, 2023 तक करें आवेदन
  2. इग्नू ने जारी की आधिकारिक सूचना
  3. ऑफिशियल वेबसाइट पर करें आवेदन

एजुकेशन डेस्क। IGNOU July 2023 Session: इग्नू ने जुलाई सेशन के संबंध में एक अहम सूचना जारी की है। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी इग्नू ने आज 21 सितंबर, 2023 को जुलाई सेशन के लिए फ्रेश एडमिशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। यह आखिरी तारीख ऑनलाइन प्रोगाम और ओडीएल दोनों मोड के लिए बढ़ाई गई है। इन दोनों प्रोगाम के लिए अब फ्रेश एडमिशन 30 सितंबर, 2023 तक स्वीकार किए जाएंगे। इस संबंध में यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है। इसे स्टूडेंट्स नीचे देख सकते हैं।

इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन ऑनलाइन प्रोगाम के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स ignouiop.samarth.edu.in पर ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा, चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी अप्लाई कर सकते हैं।

IGNOU July 2023 Session: इग्नू जुलाई सेशन के लिए फ्रेश एडमिशन के लिए ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- ignouadmission.samarth.edu.in या ignouiop.samarth.edu.in पर जाना होगा। इसके बाद, अब न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और विवरण भरें। अब एक बार पंजीकरण पूरा हो जाने पर, अपने यूजरनेम और आईडी का उपयोग करके लॉगिन करें। लॉग इन करने के बाद अपनी पसंद का कोर्स चुनें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। अब शुल्क जमा करें और फिर पूरा फाॅर्म एक बार क्रास चेक करने के बाद उसे सबमिट करें और भुगतान करें। इसके बाद, भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करके उसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

यह भी पढ़ें:  IGNOU December TEE 2023: इग्नू दिसंबर टीईई परीक्षा फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट आगे बढ़ी, चेक करें डेट