विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IGNOU December TEE 2023: इग्नू दिसंबर टीईई परीक्षा फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट आगे बढ़ी, चेक करें डेट

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Thu, 21 Sep 2023 09:09 AM (IST)Updated: Thu, 21 Sep 2023 09:13 AM (IST)

जारी सूचना के मुताबिक इग्नू ने ओडीएल प्रोगाम और ऑनलाइन कार्यक्रम दोनों के लिए दिसंबर 2023 टर्म एंड परीक्षा के ...और पढ़ें

IGNOU December TEE 2023: इग्नू ने दिसंबर टीईई परीक्षा फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है
IGNOU December TEE 2023: इग्नू ने दिसंबर टीईई परीक्षा फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है

HighLights

  1. 15 अक्टूबर तक जमा करें फॉर्म
  2. लेट फीस के साथ 10 नवंबर तक कर सकते हैं अप्लाई
  3. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करें नोटिफिकेशन

एजुकेशन डेस्क। IGNOU December TEE 2023: इग्नू ने दिसंबर टीईई परीक्षा फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है। इसके तहत, अब स्टूडेंट्स 15 अक्टूबर, 2023 तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। अभी तक, जिन स्टूडेंट्स ने अपने फॉर्म भरकर जमा नहीं किए हैं, वे अब निर्धारित तिथि तक ऐसा कर सकते हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (Indira Gandhi National Open University) ने इस संबंध में एक सूचना भी आधिकारिक आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जारी की है।

जारी सूचना के मुताबिक, इग्नू ने ओडीएल प्रोगाम और ऑनलाइन कार्यक्रम दोनों के लिए दिसंबर 2023 टर्म एंड परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ा दी है। कैंडिडेट्स लास्ट डेट बीतने के बाद 500 की विलंब शुल्क के साथ, उम्मीदवार 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, 1100 रुपये के विलंब शुल्क के साथ, विंडो 26 अक्टूबर से 10 नवंबर, 2023 तक खुली रहेगी। हालांकि, इन तिथियों के बीतने के बाद स्टूडेंट्स को दूसरा मौका नहीं मिलेगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। फॉर्म सबमिट करने के लिए स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए गए हैं, जिनको फाॅलो करके आसानी से आवेदन पत्र जमा किया जा सकता है।

IGNOU December TEE 2023: इग्नू दिसंबर टीईई के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवारों को इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध इग्नू दिसंबर टीईई 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब अपना पंजीकरण करें और सबमिट पर क्लिक करें। अब एक बार प्रोसेस पूरा होने के बाद, खाते में लॉग इन करें। परीक्षा फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें। अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

यह भी पढ़ें: IGNOU TEE December 2023: इस तारीख से शुरू होगी इग्नू दिसंबर टीईई परीक्षा, 30 सितंबर तक भरें फॉर्म