यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IGNOU Admission 2024: इग्नू में बीएड, पीएचडी व बीएससी नर्सिंग दाखिले के लिए आवेदन शुरू, 31 दिसंबर लास्ट डेट
इग्नू से बीएड या पीएचडी या बीएससी नर्सिंग कोर्स करने के इच्छुक दाखिले (IGNOU BEd PhD BSc Nursing Admission 2024) ...और पढ़ें

HighLights
- BEd, PhD, BSc नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
- तीनों ही कोर्सेस के लिए आवेदन 31 दिसंबर 2023 तक किए जा सकते हैं
- पंजीकरण विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट, ignou.ac.in पर करें
- बीएड के लिए न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ स्तानक होना चाहिए
- पीएचडी के लिए न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अगले वर्ष बीएड या पीएचडी या बीएससी नर्सिंग कोर्स करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए काम की खबर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड), विभिन्न विषयों में शोध (पीएचडी) और नर्सिंग में बैचलर डिग्री (बीएससी नर्सिंग) कोर्सेस में दाखिले के लिए आवेदन (IGNOU BEd, PhD, BSc Nursing Admission 2024) प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश परीक्षा आधारित दाखिले वाले तीनों ही कोर्सेस के लिए आवेदन 31 दिसंबर 2023 तक किए जा सकते हैं।
IGNOU BEd, PhD, BSc Nursing Admission 2024: कहां और कैसे करें आवेदन?
इग्नू से बीएड या पीएचडी या बीएससी नर्सिंग कोर्स करने के इच्छुक दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपना पंजीकरण विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट, ignou.ac.in पर एक्टिव लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि तीनों ही कोर्सेस के लिए दाखिले के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन शुल्क 1000 रुपये है, जिसका भुगतान अप्लाई करते समय ही करना होगा।
इग्नू एडमिशन 2024 नोटिफिकेशन व आवेदन लिंक
IGNOU Admission 2024: इग्नू बीएड के लिए योग्यता
इग्नू से बीएड करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ विज्ञान या सामाजिक विज्ञान या वाणिज्य या मानिवकी में स्तानक होना चाहिए। साइंस और मैथ में स्पेशिलाइजेशन वाले इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातक भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को एलीमेंट्री एजुकेशन में ट्रेंड और सेवारत होना चाहिए या एनसीटीई से मान्यता प्राप्त एजुकेशन प्रोग्राम किया होना चाहिए।

इसी प्रकार, पीएचडी दाखिले के लिए उम्मीदवारों को सम्बन्धित विषय में न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा 50 फीसदी है। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।
