विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICSI CS December Admit Card: रिलीज हुए आईसीएसआई सीएस दिसंबर एग्जाम एडमिट कार्ड, 21 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा

Published: Thu, 12 Dec 2024 12:13 PM (IST)

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की ओर से सीएस दिसंबर एग्जीक्यूटिव एंड प्रोफेशनल एग्जाम के लिए हॉल टिकट ...और पढ़ें

ICSI CS December Admit Card: 21 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक परीक्षा आयोजित की जाएगी
ICSI CS December Admit Card: 21 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक परीक्षा आयोजित की जाएगी

HighLights

  1. आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर प्रवेश पत्र हुए जारी
  2. 21 दिसंबर, 2024 से शुरू होगी सीएस दिसंबर परीक्षा
  3. 30 दिसंबर, 2024 तक कराई जाएगी परीक्षा

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने सीएस दिसंबर एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया गया है। यह हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।सीएस एग्जीक्यूटिव एंड प्रोफेशनल प्रोगाम (ओल्ड एंड न्यू सिलेबस) के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट https://www.icsi.edu/home/ पर रिलीज किए गए हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्म्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं। 

आईसीएसआई की ओर से सीएस दिसंबर लिखित परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र आज रिलीज किए जा रहे हैं। संस्थान की ओर से जारी सूचना में यह कहा गया है कि, “अंतिम समय में किसी भी असुविधा से बचने के लिए तुरंत एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेने के बाद छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे उसमें दिए गए सभी विवरण जैसे- नाम, फोटो, हस्ताक्षर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा का चरण, परीक्षा केंद्र (नाम, पता, कोड, आदि), पाठ्यक्रम, विषय, माध्यम और मॉड्यूल/परीक्षा का समूह, परीक्षा की तिथियां सहित अन्य की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 

How to download ICSI CS December Admit Card: आईसीएसआई सीएस दिसंबर सेशन एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स 

आईसीएसआई सीएस दिसंबर सेशन एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाना होगा। अब, लेटेस्ट अपडेट पर क्लिक करें और एक नया पेज खुल जाएगा। आईसीएसआई सीएस दिसंबर एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने का सीधा लिंक पेज पर उपलब्ध होगा। अब लिंक पर क्लिक करें और फिर से एक नया पेज खुलेगा। लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।  एक बार हो जाने पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा। एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें। अब आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

बता दें कि इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले परीक्षार्थियों के लिए दिए गए निर्देशों को ई-प्रवेश पत्र पर जरूर चेक कर लें।

यह भी पढ़ें: UGC NET December 2024: आज है यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, परसों तक कर सकते हैं करेक्शन