विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UGC NET December 2024: आज है यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, परसों तक कर सकते हैं करेक्शन

Published: Thu, 12 Dec 2024 11:17 AM (IST)

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर आवेदन पत्र भरना होगा। साथ ...और पढ़ें

UGC NET December 2024: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा फॉर्म भरने का आज आखिरी मौका है।
UGC NET December 2024: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा फॉर्म भरने का आज आखिरी मौका है।

HighLights

  1. 1 जनवरी से शुरू होगी यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा
  2. 19 जनवरी तक कंडक्ट कराई जाएगी परीक्षा
  3. आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें एग्जाम शेड्यूल

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा फॉर्म भरने का आज, 12 दिसंबर, 2024 को आखिरी मौका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से दिसंबर सेशन के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET December 2024) के लिए आवेदन विंडो बंद कर दिया जाएगा। इसलिए,जिन कैंडिडेट्स को इस परीक्षा के लिए अप्लाई करना है वे आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। बता दें कि पहले परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर और शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 12 दिसंबर, 2024 थी लेकिन अब इसे आगे एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। नई तिथियों के मुताबिक, कैंडिडेट्स अब 12 दिसंबर, 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, 13 दिसंबर, 2024 तक फीस जमा कर सकते हैं।

UGC NET December 2024: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा और पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। अब नाम, ईमेल पता और मोबाइल नंबर सहित अपना विवरण दर्ज करना होगा। अब सफल पंजीकरण करने पर आपको लॉग इन करने के लिए एक यूनिक एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा। लॉग इन करने के लिए दिए गए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। सटीक व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता और पसंदीदा परीक्षा केंद्रों के साथ आवेदन पत्र भरें। सबमिट करने से पहले सभी जानकारी की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें। आवश्यक स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें। लेटेस्ट पासपोर्ट आकार की तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। भुगतान की पुष्टि करें। भुगतान सफल होने के बाद, पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

UGC NET December Exam Date 2024: जनवरी में होगी यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का आयोजन जनवरी में होगा। एग्जाम 1 जनवरी से शुरू होकर 19 जनवरी, 2025 तक चलेग। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद डिटेल्ड शेड्यूल को चेक कर लें। साथ ही इसके अनुसार ही एग्जाम सेंटर पर पहुंचे। बता दें कि इस वर्ष यूजीसी नेट परीक्षा के लिए दो अन्य विषयों को जोड़ा दिया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।