LIVE ICSE ISC Result 2024: CISCE 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित, इन लिंक से करें चेक, लड़कियों ने मारी बाजी
लड़कियों ने मारी बाजी। क्लास 10 में 99.47 प्रतिशित पास। क्लास 12 में 98.19 फीसदी पास। परिणाम घोषित। इन Link से देखें CISCE 10वीं और 12वीं रिजल्ट। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) आज यानी सोमवार, 6 मई 2024 को सुबह 11 बजे ICSE (क्लास 10) और ISC (क्लास 12) की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम (CISCE ICSE (10th) ISC (12th) Result 2024 Live Updates) घोषित कर दिया गया। परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट, cisce.org पर एक्टिव है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीआइएससीई बोर्ड से क्लास 10 और क्लास 12 की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण दिन बन गया है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए ICSE (क्लास 10) और ISC (क्लास 12) के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम (CISCE ICSE 10th ISC 12th Result 2024) आज यानी सोमवार, 6 मई 2024 को घोषित कर दिए गए हैं। काउंसिल द्वारा रविवार, 5 मई के जारी नोटिस के अनुसार नतीजों की घोषणा सुबह 11 बजे की गई। इसके बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, cisce.org पर एक्टिव कर दिया गया है।
इस बार ICSE और ISC दोनों ही कक्षाओं में नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी है। 10वीं में 99.65 फीसदी गर्ल्स और 99.31 फीसदी बॉयज पास हुए हैं। इसी प्रकार 12वीं में 98.92 फीसदी छात्राएं और 97.53 फीसदी छात्र सफल हुए हैं।
इसी प्रकार CISCE की 10वीं यानी ICSE की बोर्ड परीक्षाओं में 99.47 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। इस बार 2,43,617 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था और इनमें से 2,42,328 पास घोषित किए गए हैं।
CISCE द्वारा घोषित ISC के नतीजों में इस बार 98.19 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस बार 12वीं की परीक्षाओं में 99,901 स्टूडेंट्स सम्मिलित हुए थे और इनमें से 98,088 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) आज, 5 मई को ICSE और ISC के एग्जाम रिजल्ट जारी कर दिए और लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है।
CISCE ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ICSE और ISC की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज यानी सोमवार, 6 मई 2024 को सुबह 11 बजे कर दी है।
CISCE द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के बाद स्टूडेंट्स अपने नतीजे नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं:-
CISCE 10वीं और 12वीं रिजल्ट के लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा।
CISCE द्वारा क्लास 10 और क्लास 12 के बोर्ड एग्जाम रिजल्ट CBSE से पहले घोषित किए जा रहे हैं।
स्टूडेंट्स अपने मार्क्स में सुधार के लिए इंप्रूवमेंट एग्जाम में सम्मिलित हो सकेंगे, जिसका आयोजन CISCE द्वारा जुलाई 2024 माह के दौरान किया जाएगा।
CISCE द्वारा कुछ ही मिनटों में ICSE और ISC के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसके बाद रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा।
CISCE ने क्लास 10 और क्लास 12 के नतीजे एक साथ घोषित करने की जानकारी साझा की है।
खबरों के मुताबिक CISCE द्वारा ICSE और ISC के स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन नहीं किया जाएगा। हालांकि, स्टूडेंट्स अपने परीक्षाफल में सुधार के लिए इंप्रूवमेंट एग्जाम में सम्मिलित हो सकेंगे।
यदि किसी स्टूडेंट्स को लगता है कि उसे कम मार्क्स मिले हैं तो वह अपनी आंसर-शीट्स की रिचेकिंग करा सकता है। इसके लिए उसे हर पेपर के लिए 1000 रुपये फीस के साथ ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। अप्लीकेशन विंडो CISCE की वेबसाइट पर जल्द ओपेन होगी।
हालांकि, स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी को भारत सरकार के डिजीलॉकर वेबपोर्टल, digilocker.gov.in पर या इसके मोबाइल ऐप्प पर लॉग-इन करके डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग-इन करना होगा।
Access your #CISCE Board #ICSE (Class-X) and #ISC (Class-XII) Examination 2024 Certificates and Mark-sheets hassle-free on the result day by creating your #DigiLocker account today. https://t.co/Y8SaVNA2rC pic.twitter.com/8d8lwwHUJ0
— DigiLocker (@digilocker_ind) May 5, 2024
स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि CISCE द्वारा ISCE और ISC रिजल्ट Links को एक्टिव किए जाने के बाद उन्हें अपने सम्बन्धित क्लास के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नए पेज पर अपना कोर्स, UID और इंडेक्स नंबर की डिटेल भरकर सबमिट करनी होगी। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक (Marks) स्क्रीन पर देख सकेंगे।
CISCE द्वारा क्लास 10 और क्लास 12 के परीक्षाफल का औपचारिक ऐलान किए जाने के बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, cisce.org पर एक्टिव कर दिया जाएगा।
CISCE द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार क्लास 10 और क्लास 12 के परीक्षाफल एक साथ घोषित किए जाएंगे, जिसके लिए काउंसिल ने सोमवार, 6 मई 2024 की सुबह 11 बजे का समय निर्धारित किया है।
यह भी पढ़ें - CISCE Result 2024: सीआईएससीई आज घोषित करेगा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां देखें रिजल्ट
CISCE ने ICSE (क्लास 10) और ISC (क्लास 12) के नतीजों की घोषणा की तारीख और समय (Date & Time) की जानकारी रविवार, 5 मई 2024 को एक प्रेस-विज्ञप्ति जारी करके दी।

