विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CMA Result 2026 Out: ICMAI ने जारी किया इंटर और फाइनल परीक्षा का परिणाम, 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने पास की परीक्षा

Published: Wed, 05 Aug 2026 09:33 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2026 09:42 AM (IST)

ICMAI CMA June 2026 Result जारी कर दिया गया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में सूरत के रौनक जैन और फाइनल में ...और पढ़ें

CMA Result 2026 जारी, यहां से करें चेक।

CMA Result 2026 जारी, यहां से करें चेक।

HighLights

  1. सीएमए जून सेशन का रिजल्ट जारी।

  2. नतीजों के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) द्वारा इंटरमीडिएट और फाइनल सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) जून 2026 एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवार तुरंत ही ICMAI की ऑफिशियल वेबसाइट icmai.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आप सीधे स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ICMAI CMA June 2026 Result कैसे चेक करें

नतीजों की घोषणा ऑनलाइन की गई है। ऐसे में सभी परीक्षार्थी ऑनलाइन ही परिणाम की जांच कर सकते हैं। किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से नतीजों की जानकारी नहीं दी जाएगी। रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स एवं लिंक यहां दिया जा रहा है-

  • सीएमए जून 2026 रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको फाइनल या इंटरमीडिएट रिजल्ट लिंक (Check your result online) पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके डिस्प्ले "रिजल्ट बटन" पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

ICMAI CMA June 2026 Result

टॉपर्स लिस्ट भी जारी

रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इंटरमीडिएट परीक्षा में सूरत के रौनक जैन और फाइनल में गुंटूर के मोक्षित वामशी कृष्ण उप्पल्ली ने पहला स्थान हासिल किया है।

final toppers list

inter toppers list

CMA June 2026 परीक्षा का पास प्रतिशत कितना रहा
सीएमए फाइनल ग्रुप-।।। में कुल 10474 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 3165 ने एग्जाम पास किया। पास प्रतिशत 30.22% दर्ज किया गया है। ग्रुप-IV में 5393 उम्मीदवारों में से 2384 उम्मीदवार पास हुए और पास प्रतिशत 44.21% दर्ज किया गया। 4337 अभ्यर्थियों ने दोनों ग्रुप की परीक्षाओं में भाग लिया जिसमें से से 702 उम्मीदवार केवल एक ग्रुप पास कर सके, जिसका पास प्रतिशत 16.19% रहा और 1430 अभ्यर्थियों ने दोनों ग्रुप की परीक्षा पास की। पास प्रतिशत 32.97% दर्ज किया गया। कुल 4220 अभ्यर्थियों ने ICMAI का फाइनल कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस प्रकार से इंटरमीडिएट में 7885 उम्मीदवारों और फाइनल में 4220 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की।

यह भी पढ़ें- RVUNL Recruitment 2026: राजस्थान में JE, AE, CA के बंपर पदों पर आवेदन स्टार्ट, पात्रता फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक