ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन परीक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी? यहां मिलेगा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी है।

ICAI CA Foundation Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
जल्द जारी होगा सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट।
ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाउंडेशन सिंतबर सेशन परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन की परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार जल्द ही ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट www.icai.org पर जाकर ICAI CA Foundation September Result 2026 पर परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे सीए फाउंडेशन रिजल्ट
सीए फाउंडेशन सिंतबर सेशन परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही ICAI के ऑफिशियल पोर्टल पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
- सीए फाउंडेशन सिंतबर सेशन परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद ICAI CA Foundation September Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी
सीए फाउंडेशन की परीक्षा में पास होने के लिए सभी उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक और सभी विषयों में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। बता दें, सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन परीक्षा का आयोजन विभिन्न एग्जाम सेंटर 02, 05, 07 और 09 सितंबर, 2026 को आयोजित कराई गई थी।
कब जारी होगा रिजल्ट
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
