विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IBPS SO Pre Scorecard 2026 OUT: आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

Published: Thu, 22 Oct 2026 04:38 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 22 Oct 2026 04:56 PM (GMT+05:30)

आईबीपीएस की ओर से IBPS SO Pre Scorecard 2026 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS SO Pre Scorecard 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

IBPS SO Pre Scorecard 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. आईबीपीएस ने जारा किया स्कोरकार्ड।

  2. 31 अक्टूबर तक डाउनलोड करने का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन IBPS की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार IBPS SO Prelims 2026 परीक्षा में शामिल हुए थे। वे आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर IBPS SO Pre Scorecard 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Recent Updates सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद IBPS SO Pre Scorecard 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

31 अक्टूबर तक डाउनलोड करने का मौका

प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार 31 अक्टूबर तक अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा के भीतर अपना स्कोरकार्ड अवश्य डाउनलोड कर लें।

इस डेट पर होगी परीक्षा

आईबीपीएस की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक आईबीपीएस एसओ मुख्य परीक्षा का आयोजन 01 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

IBPS SO XVI Mains Admit Card 2026 Direct Link

 

यह भी पढ़ें: HPSC FSO Recruitment 2026: हरियाणा फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर आवेदन दोबारा स्टार्ट, अब इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई