विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HPSC FSO Recruitment 2026: हरियाणा फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर आवेदन दोबारा स्टार्ट, अब इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

Published: Thu, 22 Oct 2026 04:05 PM (IST)

हरियाणा फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर आवेदन दोबारा शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

HPSC Food Safety Officer Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HPSC Food Safety Officer Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. आवेदन आज से दोबारा शुरू।

  2. 28 अक्टूबर तक अप्लाई करने का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन HPSC में फूड सर्विस ऑफिसर ग्रुप-बी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन दोबारा शुरू कर दिए गए हैं। बता दें, इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 19 अक्टूबर थी। लेकिन एचपीएससी की ओर से आज यानी 22 अक्टूबर से इन पदों पर आवेदन दोबारा शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 28 अक्टूबर शाम 5 बजे तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

शैक्षणिक योग्यता

फूड सर्विस ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से पद से संबंधित विषय में स्नातक, स्नातकोत्तर या पीएचडी किया होना चाहिए।

इतना मिलेगा वेतनमान

इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

आयु-सीमा

उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 42 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में कुछ वर्षों की छूट भी दी जाएगी।

कैसे करें अप्लाई

फूड सर्विस ऑफिसर के पदों पर आवेदन दोबारा शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करने के बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
आवेदन, पात्रता और आयु से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: Railway Vacancy 2026: आरआरबी आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती का एलान, इस डेट से शुरू हो सकते हैं आवेदन!