विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IBPS PO Pre Result Date 2025: कब आएगा आईबीपीएस पीओ रिजल्ट, चेक करें संभावित डेट

Published: Tue, 16 Sep 2025 11:33 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 16 Sep 2025 11:34 AM (GMT+05:30)

आईबीपीएस की ओर से पीओ प्रीलिम एग्जाम का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा ...और पढ़ें

IBPS PO Pre Result 2025 जल्द होगा घोषित।
IBPS PO Pre Result 2025 जल्द होगा घोषित।

HighLights

  1. आईबीपीएस पीओ प्रीलिम रिजल्ट जल्द होगा घोषित।
  2. अगले माह में आयोजित होगी मुख्य परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रीलिम एग्जाम का आयोजन 17, 23 एवं 24 अगस्त 2025 को करवाया गया था। प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है। चूंकि पीओ मेंस एग्जाम का आयोजन अक्टूबर 2025 माह में प्रस्तावित है, ऐसे में अनुमान है की इस माह के अंत तक रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है।

आईबीपीएस की ओर से सभी परीक्षार्थियों का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जारी किया जायेगा जहां से लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे चेक किया जा सकेगा।

प्रीलिम एग्जाम में सफल अभ्यर्थी ही ले सकेंगे मेंस एग्जाम में भाग

जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे उनको भर्ती के अगले चरण मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जायेगा। कटऑफ वर्ग के अनुसार तय किया जायेगा।

रिजल्ट चेक करने का तरीका

आईबीपीएस की ओर से रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी नीचे दी रही स्टेप्स को फॉलो कर स्वयं ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे-

  • आईबीपीएस पीओ प्रीलिम रिजल्ट जारी होते ही सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रीसेंट अपडेट्स में रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको नए पेज पर रजिस्ट्रेशन या रोल नंबर एवं पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकेंगे।

मुख्य परीक्षा पैटर्न

आईबीपीएस की ओर से इस बार मेंस एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया गया है। आईबीपीएस पीओ की मुख्य परीक्षा में पहले कुल 155 सवाल पूछे जाते थे जिसमें अब कटौती की गई है। अब से इस परीक्षा में 145 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए पहले 180 मिनट दिए जाते थे लेकिन अब केवल 160 मिनट में प्रश्न पत्र हल करना होगा। अभ्यर्थी इसी को ध्यान में रखकर अपनी तैयारियों को पूरा कर सकते हैं।

जो अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इंटरव्यू के बाद फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन भी उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में दर्ज होगा उनको रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 5208 पदों नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ें-  इंडियन ओवरसीज बैंक में एसओ पदों पर हो रही भर्ती, पात्रता, एप्लीकेशन प्रॉसेस सहित पूरी डिटेल करें चेक