विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंडियन ओवरसीज बैंक में एसओ पदों पर हो रही भर्ती, पात्रता, एप्लीकेशन प्रॉसेस सहित पूरी डिटेल करें चेक

Published: Sun, 14 Sep 2025 03:43 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 14 Sep 2025 04:51 PM (GMT+05:30)

इंडियन ओवरसीज बैंक में एसओ के 127 रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए इच्छुक ...और पढ़ें

Indian Overseas Bank SO Recruitment 2025 की पूरी डिटेल।
Indian Overseas Bank SO Recruitment 2025 की पूरी डिटेल।

HighLights

  1. इंडियन ओवरसीज बैंक में सरकारी नौकरी पाने का मौका।
  2. स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर 12 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडियन ओवरसीज बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर से स्टार्ट हो चुकी है। एसओ पदों के लिए पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट www.iob.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 3 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।

कौन ले सकता है भर्ती में भाग

इस भर्ती में भाग लेने के लिए पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता तय की गई है। उम्मीदवार ने पदानुसार संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री/ स्नातक/ पोस्ट ग्रेजुएशन/ CA/ CMA/ ICWA/ CFA/ एमबीए आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 सितंबर 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी। पदानुसार पात्रता की विस्तृत जांच के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

कैसे करें अप्लाई

  • इस भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे पहले पोर्टल ibpsonline.ibps.in/iobjul25/ पर जाएं।
  • इसके बाद Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य जानकारी भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • अंत में आवेदन का प्रिंट निकाल लें। प्रिंटआउट लेने की लास्ट डेट 18 अक्टूबर 2025 है।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को शुल्क के रूप में 1000 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग को आवेदन फीस केवल 175 रुपये जमा करनी होगी। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

इस भर्ती के माध्यम से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए चयन ऑनलाइन एग्जामिनेशन एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- DDA Vacancy 2025: डीडीए ने 1732 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन किया जारी, पात्रता, एप्लीकेशन डेट्स यहां करें चेक