विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IBPS PO Prelims Result 2026: आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

Published: Thu, 24 Sep 2026 09:50 AM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2026 10:10 AM (IST)

आईबीपीएस ने पीओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार जल्द ही मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

IBPS PO Prelims Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

IBPS PO Prelims Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. पीओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. कुल ibps.in उम्मीदवारों का होगा चयन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान IBPS की ओर से सीआरपी पीओ एमटी XVI प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। आईबीपीएस पीओ की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibps.inपर जाकर IBPS CRP PO MT XVI Pre Result 2026 देख व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस परीक्षा के माध्यम से कुल 7565 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

इन स्टेप्स से डाउलोड करें प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट

पीओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं।

  • पीओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Recenet Update सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद IBPS CRP PO MT XVI Pre Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

IBPS CRP PO MT XVI Pre Result 2026 Direct Link

चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में होंगे शामिल

जो उम्मीदवार पीओ प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। वे उम्मीदवार बहुत जल्द ही मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा संभावित रूप से अक्टूबर माह में आयोजित कराई जा सकती है। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी और डाटा एनालिसिस आदि विषयों से 200 अंकों के 170 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 160 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में 25 अंकों का एक डिस्क्रिप्टिव पेपर भी होगा, जिसमें उम्मीदवारों से 2 सवाल पूछे जाएंगे। डिस्क्रिप्टिव पेपर की अवधि 30 मिनट निर्धारित की गई है।

मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आधिकारिक तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक तिथि जानने के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। 



यह भी पढ़ें: SSC Stenographer Answer Key 2026: स्टेनोग्राफर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मौका