IB MTS Final Result 2026: आईबी एमटीएस फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड
इंटेलिजेंस ब्यूरो ने IB MTS Final Result 2026 का एलान कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

IB MTS Final Result 2026: यहां से करें पीडीएफ डाउनलोड।
HighLights
एमटीएस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करें पीडीएफ।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के अंतगर्त इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से मल्टी-टास्किंग स्टाफ MTS फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार आईबी की एमटीएस परीक्षा में शामिल हुए थे और IB MTS Final Result 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे आईबी की ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट की घोषणा पीडीएफ फॉर्मेट में की गई है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट पीडीएफ में अपने रलो नंबर के साथ कैटेगरी की जांच भी ध्यान से कर लें।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें IB MTS Final Result 2026
आईबी एमटीएस फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर What's New सेक्शन पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद Final Result of MTS/Gen Exam 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
आईबी की ओर से एमटीएस टियर-1 परीक्षा का आयोजन 27 जनवरी, 2026 को किया गया था। जो उम्मीदवार टियर-1 की परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। उन्हें 12 जुलाई, 2026 को टियर-2 की परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया था।
सिलेक्शन के बाद कितना मिलेगा वेतनमान
आईबी एमटीएस की परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के जरिये कुल 362 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 160 पद, ओबीसी के लिए कुल 72 पद, एससी के लिए कुल 42 पद, एसटी के लिए कुल 54 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 34 पद आरक्षित किए गए हैं।
