IAF City Slip 2026 OUT: ग्रुप Y मेडिकल असिस्टेंट एयरमैन इंटेक परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड
ग्रुप-Y/मेडिकल असिस्टेंट एयरमैन इंटेक परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा शहर के बारे में जा सकते हैं।

IAF Agniveervayu Exam City Slip 2026: एग्जाम सिटी स्लिप जारी।
HighLights
ग्रुप-Y/मेडिकल असिस्टेंट एयरमैन इंटेक एग्जाम सिटी स्लिप जारी।
जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन एयर फोर्स की ओर से ग्रुप-Y/मेडिकल असिस्टेंट एयरमैन इंटेक परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं और अपने परीक्षा शहर के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
ग्रुप-Y/मेडिकल असिस्टेंट एयरमैन इंटेक परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप वेबसाइट पर अब डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एग्जाम सिटी स्लिप सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद IAF Agniveervayu Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।
इस डेट पर होगी परीक्षा
ग्रुप-Y/मेडिकल असिस्टेंट एयरमैन इंटेक परीक्षा का आयोजन 22 और 23 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, रीजनिंग और सामान्य जागरूकता विषय से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक सही सवाल के लिए एक अंक और प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड की घोषणा कर दी जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
यह भी पढ़ें: SSC GD Constable Result 2026 Live: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
