विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HTET Revised Result 2026: हरियाणा टीईटी परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी, यहां bseh.org.in से करें डाउनलोड

Published: Wed, 30 Sep 2026 05:27 PM (IST)

हरियाणा टीईटी रिवाइज्ड रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

HTET Revised Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HTET Revised Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. हरियाणा टीईटी परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी।

  2. 22 अगस्त को जारी हुआ था स्कोरकार्ड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) ने हरियाणा टीईटी परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें, इससे पहले HTET Result 2026 की घोषणा 05 अगस्त को की गई थी और स्कोरकार्ड 22 अगस्त, 2026 को जारी किया गया था। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे (BSEH) की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर HTET Revised Result 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।

कैसे और कहां से डाउनलोड करें रिवाइज्ड रिजल्ट

हरियाणा टीईटी परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद HTET Revised Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस दिन हुई थी परीक्षा

हरियाणा टीईटी परीक्षा का आयोजन 04 और 05 जुलाई, 2026 को किया गया था। प्रोविजनल आंसर-की 06 जुलाई, 2026 को जारी की गई थी। इसके बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट की घोषणा 05 अगस्त, 2026 को की गई थी। बता दें, हरियाणा टीईटी की परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 2,33,294 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। इसके साथ ही इस परीक्षा में 1,92,220 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट में अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों की जांच ध्यान से कर लें। 

 

यह भी पढ़ें: JSSC Para Teacher Bharti 2026: झारखंड पारा टीचर के 7299 पदों पर आवेदन शुरू, यहां चेक करें पात्रता और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस सहित पूरी डिटेल