विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HTET Form 2026: शुरू हुए हरियाणा टीईटी एग्जाम के लिए आवेदन, जानें फीस व आवेदन का आसान तरीका

Published: Wed, 18 Nov 2026 03:06 PM (IST)

हरियाणा बोर्ड की ओर से एचटीईटी 2026 एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। अभ्यर्थी 27 नवंबर ...और पढ़ें

HTET 2026 Online Form

HTET 2026 Online Form

HighLights

  1. हरियाणा टीईटी 2026 एग्जाम के लिए 27 नवंबर तक आवेदन का मौका।

  2. परीक्षा 26 और 27 दिसंबर को होगी आयोजित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) की ओर से हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 27 नवंबर से स्टार्ट कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 27 नवंबर 2026 रात्रि 11:59 बजे तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी चाहे वे हरियाणा राज्य के हों या हरियाणा राज्य के बाहर के स्टेट के हों इस एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

1 परीक्षा के लिए 1 आवेदन होगा मान्य

सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि वे एक साथ लेवल 1, 2 या 3 या दो परीक्षाओं के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। 1 पेपर के लिए 1 आवेदन करना होगा अर्थात दो या तीन पेपर के लिए फॉर्म अलग-अलग भरना होगा और फीस भी अलग-अलग जमा करनी होगी।

क्या है एप्लीकेशन फीस

जनरल, ओबीसी एवं हरियाणा राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को सिंगल पेपर के लिये आवेदन करने पर 1200 रुपये, डबल पेपर के लिए आवेदन करने पर 2000 एवं तीन पेपर्स के लिए आवेदन करने पर 2600 रुपये जमा करना होगा। इसी प्रकार एससी एवं पीएच (PH) वर्ग को एक पेपर के लिए 700 रुपये, दो पेपर के लिए 1100 रुपये एवं तीनों पेपर्स के लिए आवेदन करने पर 1400 रुपये जमा करना होगा।

हरियाणा टीईटी लेवल 1 (PRT) के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का कक्षा 12 में कम से कम 50% अंक और प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा (डी.एल.एड.), लेवल 2 परीक्षा के लिए (TGT) के लिए डी.एल.एड. या बी.एड. के साथ स्नातक की डिग्री और लेवल 3 (PGT) के लिए बी.एड. के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • हरियाणा टीईटी 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर पहले APPLY FOR HARYANA TEACHER ELIGIBILITY TEST -2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • नए पेज पर Apply Online पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य जानकारी भरकर आवेदन कर लें।
  • निर्धारित शुल्क जमा करें और अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Haryana TET 2026 Application Form Link
Haryana TET 2024 Notification

योग्यता एवं मापदंड

हरियाणा टीईटी लेवल 1 (PRT) के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का कक्षा 12 में कम से कम 50% अंक और प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा (डी.एल.एड.), लेवल 2 परीक्षा के लिए (TGT) के लिए डी.एल.एड. या बी.एड. के साथ स्नातक की डिग्री और लेवल 3 (PGT) के लिए बी.एड. के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।

इन डेट्स में होगी परीक्षा

हरियाणा बोर्ड की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET 2026 Exam) का आयोजन राज्य भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो दिनों- 26 और 27 दिसंबर 2026 को करवाया जायेगा।

यह भी पढ़ें- CTET 2026: सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए इन टॉपिक्स का करें रिवीजन, क्वालीफाई हो जाएगा एग्जाम 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।