विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HTET 2026: कब शुरू होंगे हरियाणा टीईटी एग्जाम के लिए आवेदन, नोटिफिकेशन जारी कर साझा की गई डिटेल

Published: Wed, 14 Oct 2026 10:27 AM (IST)

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी कि HTET 2026 के लिए जल्द ही आवेदन स्टार्ट किये जा सकते हैं। पात्रता परीक्षा का आयोजन इसी साल करवाया जायेगा।

Haryana TET exam 2026

Haryana TET exam 2026

HighLights

  1. हरियाणा टीईटी एग्जाम इसी साल होना है आयोजित।

  2. बोर्ड ने अभ्यर्थियों को तैयारी जारी रखने की दी सलाह।

  3. आवेदन जल्द किये जायेंगे स्टार्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अब टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी कि TET महत्वपूर्ण पड़ाव हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिना टीईटी या CTET पास किये आप सरकारी टीचर नहीं बन सकते हैं। ऐसे में अगर आप हरियाणा राज्य में गवर्नमेंट टीचर बनने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है।
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) की ओर से हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) 2026 के लिए आवेदन जल्द ही स्टार्ट किये जा सकते हैं।

नोटिफिकेशन साझा कर दी गई जानकारी

हरियाणा बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी गई है कि एचटीईटी 2026 एग्जाम के लिए तैयारियां एवं संबंधित प्रक्रियाएं निर्धारित समय के अनुसार की जा रहीं हैं। जल्द ही बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट, रजिस्ट्रेशन डेट्स सहित अन्य डिटेल साझा की जाएगी।
साथ ही बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी जारी रखने की सलाह दी गई है।

किसी भी राज्य के अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई

उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा टीईटी 2026 में शामिल होने के लिए हरियाणा के बाहर के राज्य के अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं। ऐसे में हरियाणा के बाहर राज्य के उम्मीदवार जो किसी और राज्य में भी सरकारी टीचर बनने की योग्यता हासिल करना चाहते हैं वे आवेदन शुरू होते ही फॉर्म भर सकते हैं।

htet exam notice

टीईटी परीक्षा में पास होने के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स

हरियाणा टीईटी परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य (General) व अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक (यानी 150 में से 90 अंक) प्राप्त करना जरूरी है। हरियाणा के एससी/ एसटी/ ओबीसी/ PH (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए पासिंग मार्क्स 55% (यानी 150 में से 82 अंक) तय किया गया है।

फॉर्म भरने के लिए पात्रता

हरियाणा टीईटी लेवल 1 (PRT) के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का कक्षा 12 में कम से कम 50% अंक और प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा (डी.एल.एड.), लेवल 2 परीक्षा के लिए (TGT) के लिए डी.एल.एड. या बी.एड. के साथ स्नातक की डिग्री और लेवल 3 (PGT) के लिए बी.एड. के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।

एप्लीकेशन फीस

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं हरियाणा राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को सिंगल पेपर के लिये आवेदन करने पर 1000 रुपये, डबल पेपर के लिए आवेदन करने पर 1800 एवं तीन पेपर्स के लिए आवेदन करने पर 2400 रुपये जमा करना होगा। इसी प्रकार एससी एवं पीएच (PH) वर्ग को एक पेपर के लिए 500 रुपये, दो पेपर के लिए 900 रुपये एवं तीनों पेपर्स के लिए आवेदन करने पर 1200 रुपये जमा करना होगा।

यह भी पढ़ें- आईआईटी जोधपुर में नॉन-टीचिंग पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, चेक करें पद-पात्रता फीस सिलेक्शन प्रॉसेस सहित पूरी डिटेल