विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HTET 2026: हरियाणा बोर्ड ने टीईटी एग्जाम नोटिफिकेशन की जारी, अभ्यर्थियों को तैयारी स्टार्ट करने की दी सलाह; आवेदन जल्द

Published: Tue, 29 Sep 2026 12:12 PM (IST)

हरियाणा टीईटी (HTET 2026 Exam) का आयोजन इसी साल में किया जायेगा। बोर्ड द्वारा सभी उम्मीदवारों को तैयारियां तेज करने का निर्देश दिया गया है।

HTET 2026 Notification

HTET 2026 Notification

HighLights

  1. हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन।

  2. इस वर्ष आयोजित की जाएगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (बीएसईएच) की ओर से हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि बोर्ड द्वारा HTET 2026 का आयोजन इसी साल में किया जाना है, साथ ही हरियाणा बोर्ड की ओर से सभी उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी जारी रखने की सलाह दी गई है।

टीचर बनने के लिए पात्रता परीक्षा जरूरी

आपको बता दें कि देशभर में सभी राज्य टीचर बनने के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित करते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद टीचर बनने के लिए CTET या राज्य स्तरीय परीक्षा का पास होना जरूरी है। ऐसे में अगर आप हरियाणा राज्य में टीचर बनना चाहते हैं तो अपनी तैयारियों को तेज कर दें।

समय के अनुसार चल रही प्रक्रिया

हरियाणा बोर्ड की ओर से बताया गया है कि एचटीईटी 2026 एग्जाम के लिए तैयारियां एवं संबंधित प्रक्रियाएं निर्धारित समय के अनुसार की जा रहीं हैं। जल्द ही बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट, रजिस्ट्रेशन डेट्स सहित अन्य डिटेल साझा की जाएगी।

htet exam notice

हरियाणा टीईटी एग्जाम के लिए पात्रता

हरियाणा टीईटी लेवल 1 (PRT) के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का कक्षा 12 में कम से कम 50% अंक और प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा (डी.एल.एड.), लेवल 2 परीक्षा के लिए (TGT) के लिए डी.एल.एड. या बी.एड. के साथ स्नातक की डिग्री और लेवल 3 (PGT) के लिए बी.एड. के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।

कितनी लगेगी आवेदन फीस

इस परीक्षा में आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी एवं हरियाणा राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को सिंगल पेपर के लिये आवेदन करने पर 1000 रुपये, डबल पेपर के लिए आवेदन करने पर 1800 एवं तीन पेपर्स के लिए आवेदन करने पर 2400 रुपये जमा करना होगा। इसी प्रकार एससी एवं पीएच (PH) वर्ग को एक पेपर के लिए 500 रुपये, दो पेपर के लिए 900 रुपये एवं तीनों पेपर्स के लिए आवेदन करने पर 1200 रुपये जमा करना होगा।

यह भी पढ़ें- PCI Vacancy 2026: भारतीय प्रेस परिषद में ASO पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट-पोस्टग्रेजुएट युवा ले सकते हैं भर्ती में भाग