HTET 2026: आज ही भर लें हरियाणा टीईटी एप्लीकेशन फॉर्म, कल है लास्ट डेट; पेपर के अनुसार लगेगी फीस
हरियाणा टीईटी 2026 के लिए 27 नवंबर आवेदन की लास्ट डेट है। हरियाणा या उसके बाहर के राज्यों के अभ्यर्थी जो इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं तुरंत ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

Haryana TET 2026
HighLights
27 नवंबर है हरियाणा टीईटी फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
28 से 29 नवंबर तक फॉर्म में रहेगा संशोधन का मौका।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। शिक्षक बनने के लिए टीचर पात्रता परीक्षा पास करना अहम पड़ाव है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी आगे चलकर सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) 2026 के लिए आवेदन करने लें। इस परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट 27 नवंबर 2026 निर्धारित है और उसके बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
28 से 29 तक फॉर्म में करेक्शन करने का मौका
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय जिन उम्मीदवारों से कोई गलती हो गई है वे 28 से लेकर 29 नवंबर रात्रि 11:59 बजे तक फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं।
पेपर के अनुसार आवेदन फीस
हरियाणा टीईटी 2026 में आवेदन के साथ पेपर के अनुसार आवेदन करने पर अलग-अलग फीस लगेगी जो वर्ग के अनुसार निर्धारित है। जनरल, ओबीसी एवं हरियाणा राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को सिंगल पेपर के लिये आवेदन करने पर 1200 रुपये, डबल पेपर के लिए आवेदन करने पर 2000 एवं तीन पेपर्स के लिए आवेदन करने पर 2600 रुपये जमा करना होगा। इसी प्रकार एससी एवं पीएच (PH) वर्ग को एक पेपर के लिए 700 रुपये, दो पेपर के लिए 1100 रुपये एवं तीनों पेपर्स के लिए आवेदन करने पर 1400 रुपये जमा करना होगा।
स्वयं घर बैठे कर सकते हैं अप्लाई
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स दी जा रही हैं।
- हरियाणा टीईटी 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर पहले APPLY FOR HARYANA TEACHER ELIGIBILITY TEST -2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- नए पेज पर Apply Online पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य जानकारी भरकर आवेदन कर लें।
- निर्धारित शुल्क जमा करें और अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Haryana TET 2026 Application Form
Haryana TET 2024 Notification
पेपर के अनुसार आवेदन के लिए योग्यता
ध्यान रखें कि इस परीक्षा के लिए हरियाणा या हरियाणा से बाहर के राज्यों के अभ्यर्थी भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। टीईटी लेवल 1 (PRT) के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का कक्षा 12 में कम से कम 50% अंक और प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा (डी.एल.एड.), लेवल 2 परीक्षा के लिए (TGT) के लिए डी.एल.एड. या बी.एड. के साथ स्नातक की डिग्री और लेवल 3 (PGT) के लिए बी.एड. के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे उनकी परीक्षा 26 और 27 दिसंबर 2026 को राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करवाई जाएगी। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन जारी किये जायेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।