विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HTET 2026 Exam Date: हरियाणा टीईटी एग्जाम डेट घोषित, इन तारीखों में होगी परीक्षा; आवेदन जल्द

Published: Tue, 17 Nov 2026 04:23 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2026 04:33 PM (IST)

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट का ...और पढ़ें

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा- HTET 2026

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा- HTET 2026

HighLights

  1. हरियाणा बोर्ड ने एचटीईटी एग्जाम 2026 के लिए डेट की घोषित।

  2. 26 एवं 27 दिसंबर को होगी परीक्षा।

  3. देखें शिफ्ट टाइमिंग व आवेदन से जुड़ी जानकारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) 2026 की तैयरियों में लगे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) की ओर से हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन (HTET 2026 Notification) जारी कर एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। हरियाणा बोर्ड ने एग्जाम डेट की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर नोटिस जारी कर साझा की है। 

इन डेट्स में होगा एग्जाम

हरियाणा बोर्ड की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET 2026 Exam) का आयोजन राज्य भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो दिनों- 26 और 27 दिसंबर 2026 को करवाया जायेगा।

परीक्षा के लिए शिफ्ट और टाइमिंग

हरियाणा टीईटी परीक्षा 26 दिसंबर को 1 शिफ्ट में और 27 दिसंबर 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित करवाई जाएगी। 26 दिसंबर को लेवल III (PGT) परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। इस दिन 1 शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसके लिए टाइमिंग अपरान्ह 3 बजे से दोपहर 05:30 बजे तक रहेगी। इसके अलावा 27 दिसंबर को परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट में लेवल II (TGT) पेपर का आयोजन होगा जिसके लिए टाइमिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी वहीं दूसरी शिफ्ट में लेवल I (PRT) पेपर आयोजित होगा जिसके लिए टाइमिंग अपरान्ह 3 बजे से दोपहर 05:30 बजे तक निर्धारित है।

htet 2026 exam date notice

आवेदन किसी भी दिन हो सकते हैं स्टार्ट

इस परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया हरियाणा बोर्ड की ओर से इसी वीक में किसी भी दिन शुरू की जा सकती है। इसके बाद अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करके इस परीक्षा में भाग ले पाएंगे।

हरियाणा टीईटी एग्जाम के लिए योग्यता

हरियाणा टीईटी लेवल 1 (PRT) के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का कक्षा 12 में कम से कम 50% अंक और प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा (डी.एल.एड.), लेवल 2 परीक्षा के लिए (TGT) के लिए डी.एल.एड. या बी.एड. के साथ स्नातक की डिग्री और लेवल 3 (PGT) के लिए बी.एड. के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।

हरियाणा राज्य के बाहर के स्टेट के अभ्यर्थी भी कर सकते हैं अप्लाई
ऐसे उम्मीदवार जो हरियाणा के मूल निवासी नहीं हैं और भारत के किसी भी राज्य से आते हैं वे भी आवेदन के लिए पात्र हैं।

यह भी पढ़ें- CTET 2026: सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए इन टॉपिक्स का करें रिवीजन, क्वालीफाई हो जाएगा एग्जाम 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।