हरियाणा टीईटी परीक्षा के लिए तुरंत कर लें अप्लाई; लास्ट डेट नजदीक; 26-27 दिसंबर को होगी परीक्षा
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक है। ऐसे में अब एक फॉर्म न भर पाने वाले उम्मीदवार बिना देरी करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

HTET Form 2026
HighLights
हरियाणा टीईटी परीक्षा 26 और 27 दिसंबर को होनी है आयोजित।
27 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने का मौका।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) 2026 में भाग लेने की सोच रहे अभ्यर्थी बिना देर करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। 27 नवंबर 2026 के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी और इसके बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि अगर उनको लेवल 1, 2 या 3 के लिए सभी परीक्षाओं के लिए आवेदन करना है तो सभी के लिए अलग-अलग फॉर्म भरें। एक पेपर के लिए केवल 1 आवेदन मान्य होगा।
फॉर्म भरने के लिए योग्यता कर लें चेक
हरियाणा टीईटी लेवल 1 (PRT) के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का कक्षा 12 में कम से कम 50% अंक और प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा (डी.एल.एड.), लेवल 2 परीक्षा के लिए (TGT) के लिए डी.एल.एड. या बी.एड. के साथ स्नातक की डिग्री और लेवल 3 (PGT) के लिए बी.एड. के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। ध्यान रखें कि इस परीक्षा के लिए हरियाणा के साथ ही अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
पेपर के अनुसार लगेगी आवेदन फीस
हरियाणा टीईटी में पेपर के अनुसार आवेदन करने पर अलग-अलग फीस लगेगी जो कैटेगरी के अनुसार निर्धारित है। जनरल, ओबीसी एवं हरियाणा राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को सिंगल पेपर के लिये आवेदन करने पर 1200 रुपये, डबल पेपर के लिए आवेदन करने पर 2000 एवं तीन पेपर्स के लिए आवेदन करने पर 2600 रुपये जमा करना होगा। इसी प्रकार एससी एवं पीएच (PH) वर्ग को एक पेपर के लिए 700 रुपये, दो पेपर के लिए 1100 रुपये एवं तीनों पेपर्स के लिए आवेदन करने पर 1400 रुपये जमा करना होगा।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही घर बैठे फोन से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक नीचे दिया जा रहा है।
- हरियाणा टीईटी 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर पहले APPLY FOR HARYANA TEACHER ELIGIBILITY TEST -2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- नए पेज पर Apply Online पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य जानकारी भरकर आवेदन कर लें।
- निर्धारित शुल्क जमा करें और अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Haryana TET 2026 Application Form Link
Haryana TET 2024 Notification
दिसंबर में होगा एग्जाम
जो भी उम्मीदवार HTET के लिए आवेदन करेंगे उनके लिए परीक्षा का आयोजन अगले माह 26 और 27 दिसंबर 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से कुछ दिन पूर्व जारी होंगे।
यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- CTET 2026: सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए इन टॉपिक्स का करें रिवीजन, क्वालीफाई हो जाएगा एग्जाम
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।