HTET 2026: हरियाणा टीईटी एग्जाम के लिए आवेदन जल्द होंगे स्टार्ट; दिसंबर माह में हो सकती है परीक्षा! पढ़ें डिटेल
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से टीईटी नोटिफिकेशन जारी कर जल्द ही आवेदन शुरू किये जा सकते हैं। अनुमान के मुताबिक परीक्षा दिसंबर में आयोजित हो सकती है।

Haryana TET exam 2026
HighLights
हरियाणा टीईटी के लिए जल्द शुरू हो सकते हैं आवेदन।
दिसंबर में आयोजित हो सकती है परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) की ओर से हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सूचना दी गई थी कि टीईटी परीक्षा का आयोजन इसी साल में करवाया जाना है। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा सभी उम्मीदवारों को तैयारी जारी रखने को भी कहा गया था।
चूंकि अब इस साल में केवल 2 महीने शेष हैं ऐसे में उम्मीद है कि हरियाणा बोर्ड की ओर से HTET 2026 Notification कभी भी जारी कर आवेदन स्टार्ट किये जा सकते हैं।
हरियाणा टीईटी एग्जाम के लिए योग्यता
हरियाणा टीईटी लेवल 1 (PRT) के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का कक्षा 12 में कम से कम 50% अंक और प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा (डी.एल.एड.), लेवल 2 परीक्षा के लिए (TGT) के लिए डी.एल.एड. या बी.एड. के साथ स्नातक की डिग्री और लेवल 3 (PGT) के लिए बी.एड. के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
हरियाणा राज्य के अलावा अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी कर सकते हैं अप्लाई
ऐसे उम्मीदवार जो हरियाणा के मूल निवासी नहीं हैं और भारत के किसी भी राज्य से आते हैं वे भी आवेदन के लिए पात्र हैं।
दिसंबर में हो सकती है परीक्षा
हरियाणा बोर्ड की ओर से जल्द ही आवेदन लिए जा सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को करीब 20 दिन से लेकर 1 महीने तक का समय दिया जा सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित की जाएगी।
क्वालिफाइंग मार्क्स
हरियाणा टीईटी परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य (General) व अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक (यानी 150 में से 90 अंक) प्राप्त करना जरूरी है। हरियाणा के एससी/ एसटी/ ओबीसी/ PH (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए पासिंग मार्क्स 55% (यानी 150 में से 82 अंक) तय किया गया है।
