Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HSSC CET Result 2022: हरियाणा सीईटी के नतीजे घोषित, 7.5 लाख कैंडीडेट्स इस लिंक से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

    HSSC CET Result 2022 Declared हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी के 42 हजार पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए एक ही प्रारंभिक चरण के तौर पर 5 व 6 नवंबर को आयोजित सीईटी 2022 का परिणाम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 10 जनवरी 2023 को किया।

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi SonwalUpdated: Wed, 11 Jan 2023 10:10 AM (IST)
    Hero Image
    HSSC CET Result 2022 Declared: हरियाणा सीईटी रिजल्ट 2022 को 7.5 लाख उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in पर देखें।

    एजुकेशन डेस्क। HSSC CET Result 2022: हरियाणा सीईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा की राह देख रहे 7.5 लाख उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में समूह ग (ग्रुप सी) के 42 हजार से अधिक पदों पर की जाने वाली भर्तियों के लिए एक ही प्रारंभिक चरण के तौर पर आयोजित की गई संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा एचएसएससी सीईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा मंगलवार, 10 जनवरी 2023 को की गई। इसके साथ, हरियाणा एसएससी सीईटी रिजल्ट 2022 लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं और साथ ही उम्मीदवार अपना एचएसएससी सीईटी 2022 स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HSSC CET 2022 रिजल्ट, स्कोर कार्ड के लिए डायरेक्ट लिंक

    HSSC CET Result 2022: इन स्टेप में करें डाउनलोड हरियाणा सीईटी स्कोर कार्ड

    ऐसे में जो उम्मीदवार हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानि सीईटी 2022 में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम और स्कोर कार्ड देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद नये वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज परे उम्मीदवारों को दिए गए हरियाणा सीईटी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इससे परिणाम से सम्बन्धित आयोग द्वारा जारी नोटिस ओपेन होगा, जिसमें एचएसएससी सीईटी 2023 स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक दिया गया है। इस पर क्लिक करके उम्मीदवार सम्बन्धित पेज पर जा सकते हैं और फिर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्म-तिथि के विवरणों को भरकर लॉग-इन कर पाएंगे। इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकेंगे और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। स्कोर कार्ड का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

    बता दें कि हरियाणा एसएससी ने सीईटी 2022 के लिए आवेदन 31 मई तक स्वीकार किए थे और इसके बाद परीक्षा 5 व 6 नवंबर को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए 11.36 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। हालांकि, परीक्षा में सिर्फ 7.5 लाख उम्मीदवार ही सम्मिलित हुए थे। आयोग ने परीक्षा के बाद आंसर-की 7 दिसंबर को जारी किए थे और उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 11 दिसंबर तक स्वीकर किया गया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब एचएसएससी सीईटी रिजल्ट 2022 को 10 जनवरी 2023 को घोषित किया गया।