Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • education
LIVE BLOG

LIVE HPBSOE 10th Result 2024: हिमाचल बोर्ड मैट्रिक के नतीजे घोषित, रिवैल्यूएशन के लिए ये स्टूडेंट्स ही करें अप्लाई

रिवैल्यूएशन के लिए ये स्टूडेंट्स ही करें अप्लाई। रिचेकिंग एवं रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन 22 मई तक। सर्टिफिकेट डिजीलॉकर से करें डाउनलोड। 12 हजार फेल एवं 10 हजार की आई कंपार्टमेंट। रिधिमा शर्मा ने किया टॉप, देखें Toppers List। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा आज यानी मंगलवार, 7 मई 2024 को 2 से 21 मार्च तक आयोजित मैट्रिक बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षाफल घोषित किए गए। औपचारिक ऐलान हो जाने के बाद परिणाम (Live HP Board 10th Class Result 2024 Updates) लिए Link आधिकारिक वेबसाइट, hpbose.org पर एक्टिव है।

By Rishi Sonwal Tue, 07 May 2024 03:03 PM (IST)
News Article Hero Image

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश बोर्ड से इस साल मैट्रिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 90 हजार से अधिक स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण हो गया है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए इस साल 2 से 21 मार्च तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज यानी मंगलवार, 7 मई 2024 को घोषित किए गए हैं। खबरों के मुताबिक परीक्षाफल (HPBSOE class 10th Result 2024) की घोषणा सुबह 10.30 बजे की गई। औपचारिक ऐलान हो जाने के बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, hpbose.org पर एक्टिव कर दिया गया।

  • HPBOSE HP Board 10th Result 2024 Link
7 May 20243:03:17 PM
HPBOSE Class 10 Result 2024 Live: रिवैल्यूएशन के लिए ये स्टूडेंट्स ही करें अप्लाई

रिवैल्यूएशन के लिए सिर्फ वे ही स्टूडेंट्स ही आवेदन कर सकते हैं जिन्हें सम्बन्धित विषय में कम से कम 20 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।

7 May 20241:58:25 PM
HP Board 10th Result 2024 Live: रिचेकिंग एवं रिवैल्यूएशन के लिए ऐसे करें अप्लाई

 स्टूडेंट्स हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा की अपनी कॉपियों की फिर से जांच और फिर से मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं।

7 May 202412:27:37 PM
HP Board Matric Result 2024 Live: रिचेकिंग एवं रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन 22 मई तक

एचपी बोर्ड मैट्रिक परीक्षाओं में इस साल सम्मिलित हुए छात्र-छात्राएं अपनी उत्तर-पुस्तिकाओं के पुनर्निरीक्षण (Rechecking) हेतु प्रति विषय 400 रुपये और पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) हेतु प्रति विषय 500 रुपये शुल्क के साथ 22 मई तक आवेदन कर सकेंगे। इन दोनों ही के लिए आवेदन ऑवेदन HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट, hpbose.org पर किए जा सकते हैं।

7 May 202412:06:33 PM
HP Board 10th Result 2024 Live: सर्टिफिकेट डिजीलॉकर से करें डाउनलोड

हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में छात्र-छात्राएं अपनी मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट की डिजीटल कॉपी को भारत सरकार के डिजीलॉकर वेबपोर्टल, digilocker.gov.in या इसके मोबाइल ऐप्प से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉग-इन करना होगा।

Fantastic news! The Himachal Pradesh Board of School Education, Dharamshala, Class X 2024 Result and Marksheet now available on #DigiLocker. Access your Result and Marksheet effortlessly now https://t.co/VXYX5w3vkP #HPBOSE #ClassX #ResultsAvailable pic.twitter.com/kgVN2tVHso

— DigiLocker (@digilocker_ind) May 7, 2024
7 May 202411:35:21 AM
HP Board 10th Result 2024 Live: 12 हजार फेल एवं 10 हजार की आई कंपार्टमेंट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं में 12,613 छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण घोषित किए हैं। साथ ही, 10,474 स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट आई है।

7 May 202411:09:44 AM
HP Board 10th Toppers 2024 Live: ये हैं इस साल की मैट्रिक परीक्षाओं के टॉपर

 हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक परीक्षाओं में इन स्टूडेट्स ने टॉप किया है:-

नाम स्कूल जिला रोल नंबर अंक प्रतिशत रैंक
रिधिमा शर्मा जीजीएसएसएस नादौन हमीरपुर 2411661051 699/700 99.86  1
कृतिका शर्मा नीऊगल मॉडल पब्लिक एसएसएस भारवाना कांगड़ा 2411835003 698/700 99.71 2
शिवम शर्मा जीएसएसएस बर्थिन बिलासपुर 241130060 697/700 99.57 3
धृति तेग्टा ग्लोरी इंटरनेशनल स्कूल रोहरू शिमला 2413776007 697/700 99.57 3
रुशिल सूद भारती विद्यापीठ पब्लिक एसएसएस बाजीनाथ कांगड़ा 24117722052 697/700 99.57 3

7 May 202410:51:57 AM
HPBOSE 10th Topper 2024 Live: रिधिमा शर्मा ने किया टॉप

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश मैट्रिक परीक्षा 2024 में रिधिमा शर्मा ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

7 May 202410:46:19 AM
HPBOSE Matric Result 2024 Live: हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक में 74.61 फीसदी पास

 हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार इस बार की मैट्रिक परीक्षाओं में 74.61 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।

7 May 202410:43:38 AM
HPBOSE Class 10 Result 2024 Live: इस लिंक से देखें हिमाचल बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट

 हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट को स्टूडेंट्स इस लिंक से देख सकते हैं।

HPBOSE 10th Result 2024 Link

7 May 202410:37:25 AM
HPBOSE 10th Result 2024 Live: परिणाम घोषित, 74 फीसदी पास

 हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार की परीक्षाओं में 74 फीसदी स्टूडेंट्स पास घोषित किए गए हैं।

7 May 202410:31:29 AM
HP 10th Result 2024 Link: इस लिंक से देखें हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक के नतीजे

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 को स्टूडेंट्स को नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकेंगे:-

HPBOSE 10th Result 2024 Link

7 May 202410:25:34 AM
HPBOSE Matric Result 2024 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली शुरू

 एचपी बोर्ड दसवीं के नतीजों की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस HPBOSE द्वारा शुरू की जानी है।

7 May 202410:20:36 AM
HP Board Class 10 Result 2024 Live: कुछ ही देर में होगी घोषणा

 हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा कुछ ही मिनटों में कर दी जाएगी।

7 May 202410:13:21 AM
HPBOSE 10th Result 2024 Live: Link hpbose.org पर होगा एक्टिव

 हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट का लिंक औपचारिक घोषणा हो जाने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

7 May 202410:04:16 AM
HP Class 10 Result 2024 Live: खत्म हुआ इंतजार, मैट्रिक के नतीजे कुछ ही मिनटों में होंगे जा

 हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार समाप्त हो गया है। HPBOSE द्वारा कक्षा 10 परीक्षाफल की घोषणा कुछ ही मिनटों में की जानी है।

7 May 202410:01:30 AM
HPBOSE Matric Result 2024 Live: सुबह 10.30 बजे घोषित होगा मैट्रिक परीक्षाफल

 खबरों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षाफल की घोषणा सुबह 10.30 बजे की जानी है।

7 May 20249:55:27 AM
HP Board Class 10th Result 2024 Live: इंप्रूवमेंट एग्जाम का विकल्प

यदि कोई छात्र या छात्रा अपने प्राप्तांक में सुधार करना चाहता है तो व HPBOSE द्वारा आयोजित किए जाने वाले इंप्रूवमेंट एग्जाम में सम्मिलित हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित होने वाले अपडेट्स पर नजर रखें।

यह भी पढ़ें - HPBOSE 10th Result 2024 Live: एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस डेट को हो सकता है घोषित, 95 हजार स्टूडेंट्स का इंतजार होगा खत्म

7 May 20249:37:03 AM
HP Board Matric Result 2024 Live: कंपार्टमेंट एग्जाम का विकल्प

यदि कोई छात्र या छात्रा अधिकतम 2 विषयों में अनुत्तीर्ण घोषित किया जाता है तो उसे कंपार्टमेंट एग्जाम में सम्मिलित होने का अवसर दिया जाएगा। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित होने वाले अपडेट्स पर नजर रखें।

7 May 20249:22:55 AM
HP Board Matric Result 2024 Live: कम मार्क्स पर यह भी है विकल्प

यदि किसी छात्र-छात्रा के मार्क्स उसकी उम्मीद से कम आते हैं तो वह अपनी कॉपियों की फिर से जांच के लिए आवेदन कर सकता है। इस सम्बन्ध में आधिकारिक अपडेट HPBOSE की वेबसाइट पर नतीजे जारी होने के बाद प्रकाशित की जाएगी।

7 May 20249:09:07 AM
HP Board Matric Result 2024 Live: कम मार्क्स आएं तो करें यह काम

यदि किसी छात्र-छात्रा के मार्क्स उसकी उम्मीद से कम आते हैं तो वह अपनी कॉपियों की रिचेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है। इस सम्बन्ध में आधिकारिक अपडेट HPBOSE की वेबसाइट पर नतीजे जारी होने के बाद प्रकाशित की जाएगी।

7 May 20248:54:28 AM
HPBOSE Class 10th Result 2024 Live: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि HPBOSE द्वारा सिर्फ उन्हीं छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किए जाएगा जो कि प्रत्येक विषय में निर्धारित न्यूनतम 33 फीसदी अंक अर्जित करते हैं।

7 May 20248:42:04 AM
HP Board Class 10th Result 2024 Live: 90 हजार स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म

हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10 परीक्षाफल की घोषणा का इंतजार इन परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 90 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को है।

7 May 20248:27:45 AM
HPBOSE Matric Result 2024 Live: रोल नंबर से देखें परीक्षाफल

हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल को देखने के लिए स्टूडेंट्स को HPBOSE के रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा।

7 May 20248:15:26 AM
HP Board 10th Result 2024 Live: परिणाम लिंक hpbose.org पर होगा एक्टिव

HPBOSE द्वारा औपचारिक ऐलान किए जाने के बाद मैट्रिक परीक्षाफल देखने के लिए लिंक को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा। वैकल्पिक तौर पर स्टूडेंट्स अपना परिणाम एजुकेशन पोर्टल, Jagranjosh.com पर एक्टिव 10वीं और 10वीं/12वीं रिजल्ट लिंक से भी देख सकते हैं।

7 May 20248:05:05 AM
HPBOSE Matric Result 2024 Live: सुबह 10.30 बजे होगा मैट्रिक परीक्षाफल जारी

खबरों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षाफल की घोषणा सुबह 10.30 बजे की जानी है।

7 May 20248:00:42 AM
HPBOSE 10th Result 2024 Live: आज घोषित होगा मैट्रिक परीक्षाफल

हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा एकेडेमिक ईयर 2023-24 के लिए इस वर्ष 2 से 21 मार्च तक आयोजित मैट्रिक परीक्षाओं के परीक्षाफल आज, 7 मई को घोषित किए जाएंगे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us