HP Board 10th Result 2024 Live: घोषित हुआ एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट, Link hpbose.org पर एक्टिव, देखें Toppers List
रिधिमा शर्मा ने किया टॉप। परिणाम घोषित, Link hpbose.org पर एक्टिव। हिमाचल प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल का रिजल्ट आज यानी मंगलवार, 7 मई 2024 को सुबह 10.30 बजे जारी किया गया। स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) धर्मशाला की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर नतीजों की जांच कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश बोर्ड से इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब हाई स्कूल का रिजल्ट आज यानी मंगलवार, 7 मई 2024 को जारी कर दिए गए हैं। 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को बता दें कि एचपी बोर्ड की ओर से सुबह 10.30 बजे जारी किये जाने थे। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा जारी किये गए जिसके बाद स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) धर्मशाला की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर नतीजों की जांच कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थियों को रोल नंबर दर्ज करके चेक किया जा सकता है।
इस साल की हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक परीक्षाओं में इन स्टूडेट्स ने टॉप किया है:-
नाम | स्कूल | जिला | रोल नंबर | अंक | प्रतिशत | रैंक |
रिधिमा शर्मा | जीजीएसएसएस नादौन | हमीरपुर | 2411661051 | 699/700 | 99.86 | 1 |
कृतिका शर्मा | नीऊगल मॉडल पब्लिक एसएसएस भारवाना | कांगड़ा | 2411835003 | 698/700 | 99.71 | 2 |
शिवम शर्मा | जीएसएसएस बर्थिन | बिलासपुर | 241130060 | 697/700 | 99.57 | 3 |
धृति तेग्टा | ग्लोरी इंटरनेशनल स्कूल रोहरू | शिमला | 2413776007 | 697/700 | 99.57 | 3 |
रुशिल सूद | भारती विद्यापीठ पब्लिक एसएसएस बाजीनाथ | कांगड़ा | 24117722052 | 697/700 | 99.57 | 3 |
हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक परीक्षाओं में 74.61 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। साथ ही इस बार रिधिमा शर्मा ने टॉप किया है।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा मैट्रिक के नतीजों की घोषणा आज, 7 मई को सुबह 10.30 बजे कर दी गई है। इसके बाद परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव है।
यदि किसी छात्र-छात्रा के मार्क्स उसकी उम्मीद से कम आते हैं तो वह अपनी कॉपियों की रिचेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है। इस सम्बन्ध में आधिकारिक अपडेट HPBOSE की वेबसाइट पर नतीजे जारी होने के बाद प्रकाशित की जाएगी।
यह भी पढ़ें - HPBSOE 10th Result 2024: इस लिंक से देखें हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक के नतीजे, प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली शुरू
स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि HPBOSE द्वारा सिर्फ उन्हीं छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किए जाएगा जो कि प्रत्येक विषय में निर्धारित न्यूनतम 33 फीसदी अंक अर्जित करते हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10 परीक्षाफल की घोषणा का इंतजार इन परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 91 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को था।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल को देखने के लिए स्टूडेंट्स को HPBOSE के रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा।
HPBOSE द्वारा औपचारिक ऐलान किए जाने के बाद मैट्रिक परीक्षाफल देखने के लिए लिंक को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा। वैकल्पिक तौर पर स्टूडेंट्स अपना परिणाम एजुकेशन पोर्टल, Jagranjosh.com पर एक्टिव 10वीं और 10वीं/12वीं रिजल्ट लिंक से भी देख सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड मैट्रिक के नतीजों की घोषणा आज यानी मंगलवार, 7 मई 2024 को की जाएगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार परीक्षाफल आज सुबह 10.30 बजे जारी किया जाना है।
बोर्ड की ओर से एचपी बोर्ड 10th रिजल्ट के लिए डाटा को तैयार किया जा रहा है। ऐसी उम्मीद है की परिणाम 7 मई को जारी किये जा सकते हैं।
बोर्ड की ओर से कम्पार्टमेंट एग्जाम का आयोजन जून माह में किया जा सकता है।
अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो उसे परेशान होकर गलत कदम उठाने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे छात्र कम्पार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर इसी वर्ष परीक्षा में पास हो सकते हैं।
कॉपी रीचेक करवाने के लिए स्क्रूटिनी फॉर्म रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद आएंगे जिसे छात्र ऑनलाइन माध्यम से भर सकेंगे।
रिजल्ट जारी होने के बाद अगर कोई स्टूडेंट्स किसी विषय में प्राप्त अंक से संतुष्ट नहीं होगा तो वे अपनी कॉपी को रीचेक/ पुनर्मूल्यांकन करवा सकेंगे।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से इस वर्ष 02 मार्च से 21 मार्च 2024 तक दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया था।
एचपी बोर्ड की ओर से रिजल्ट 7 मई को जारी किया जा सकता है। इसलिए छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए एडमिट कार्ड अभी से ढूंढ़कर अपने पास रख लें ताकि रिजल्ट के समय डिटेल दर्ज करने में दिक्कत न हो।
जो स्टूडेंट्स टॉपर्स लिस्ट में अपनी जगह बनाएंगे उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
95 हजार स्टूडेंट्स का रिजल्ट एक साथ जारी होने के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नामों की लिस्ट भी साझा की जाएगी।
इस वर्ष एचपी बोर्ड से 10वीं कक्षा में कुल 95 हजार स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।
पिछले वर्ष कुल 91,440 छात्रों ने हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड परीक्षा दी थी। इसमें से 81,732 स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की थी और ओवरऑल पास प्रतिशत 89.7% दर्ज किया गया था।
पिछले साल हिमाचल प्रदेश 10th क्लास का रिजल्ट 89.7 फीसदी दर्ज किया गया था।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस वर्ष जल्दी रिजल्ट घोषित किये जा रहे हैं। पिछले वर्ष 29 जून को परिणाम घोषित किया गया था।
एचपी बोर्ड की ओर से पहले आज यानी 5 मई को रिजल्ट की घोषणा की जानी थी लेकिन डाटा एरर के चलते आज परिणाम घोषित नहीं किये जाएंगे।
साथ ही, हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा परीक्षाफल की तारीख के लिए नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा मैट्रिक (कक्षा 10) की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज यानी रविवार, 5 मई 2024 को नहीं की जाएगी।
एचपी बोर्ड 10th रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित होते ही डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद स्टूडेंस वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर दर्ज कर नतीजे चेक कर सकेंगे।
इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड से 95 हजार स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। इन सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट कल सुबह जारी कर दिया जाएगा
- एचपी बोर्ड 10th रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना है।
- इसके बाद मार्कशीट की प्रति स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) के सचिव ने 10वीं के रिजल्ट से संबंधित जानकारी दी है। इसके मुताबिक कल सुबह 10 बजे रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी।
एचपी के बोर्ड सचिव की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से कल यानी 5 मई को 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा।