विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HPBOSE Result 2023: हिमाचल बोर्ड 10वीं-12वीं की टर्म 1 के नतीजे घोषित, मार्कशीट जारी, पास या फेल टर्म 2 के बाद

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Tue, 03 Jan 2023 08:51 AM (IST)Updated: Tue, 03 Jan 2023 08:52 AM (IST)

HPBOSE Term 1 Result 2023 हिमाचल प्रदेश बोर्ड की टर्म 1 सैद्धांतिक परीक्षा सितंबर 2022 के नतीजों की घोषणा 2 ...और पढ़ें

एचपीबीओएसई टर्म 1 रिजल्ट 2023 और मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट, hpbose.org से डाउनलोड करें।
एचपीबीओएसई टर्म 1 रिजल्ट 2023 और मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट, hpbose.org से डाउनलोड करें।

एजुकेशन डेस्क। HPBOSE Term 1 Result 2023: हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई), धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश ने वर्ष 2022-23 के लिए दो चरणों में आयोजित की जाने वाली मैट्रिक और जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं के पहले चरण यानि टर्म 1 के नतीजों की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा एचपीबीओएसई टर्म 1 रिजल्ट 2023 की घोषणा सोमवार, 2 जनवरी 2023 को की गई। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने परिणामों के औपचारिक ऐलान के बाद एचपीबीओएसई 10वीं टर्म 1 रिजल्ट 2023 और एचपीबीओएसई 12वीं टर्म 1 रिजल्ट 2022 को देखने के लिए लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट, hpbose.org पर एक्टिव कर दिए हैं। ऐसे में जो परीक्षार्थी हिमाचल प्रदेश बोर्ड से सम्बद्ध राज्य में स्थित माध्यमिक विद्यालयों में इस साल जमा दो या मैट्रिक कक्षाओं में पंजीकृत हैं और टर्म 1 परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम और प्राप्तांक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

एचपीबीओएसई 10वीं टर्म 1 रिजल्ट 2023 लिंक

एचपीबीओएसई 12वीं टर्म 1 रिजल्ट 2022 लिंक

HPBOSE Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने टर्म 1 थ्योरी एग्जाम के लिए मार्कशीट जारी की

एचबीओएसई ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के पहले टर्म के नतीजों की घोषणा के अंतर्गत परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं की सैद्धांतिक परीक्षाओं के प्राप्तांक जारी किए हैं। परीक्षार्थी अपने प्राप्तांक एचपीबीओएसई टर्म 1 रिजल्ट 2023 पेज पर अपना रोल नंबर इस्तेमाल करते हुए जान सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। हालांकि, इसकी सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - HP Board Term 1 Result 2023: हिमाचल बोर्ड मैट्रिक व जमा दो टर्म 1 एग्जाम के नतीजे घोषित, ये रहे डायरेक्ट लिंक

HPBOSE Result 2023: पास या फेल टर्म और फाइनल मार्कशीट टर्म 2 परीक्षाओं के बाद

हालांकि, जमा दो और मैट्रिक स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि एचपीबीओएसई टर्म 1 रिजल्ट 2023 में उन्हें सिर्फ विषयवार प्राप्तांक हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा बताए जा रहे हैं, जबकि इन परीक्षार्थीयों के पास या फेल की जानकारी टर्म 2 की परीक्षाओं के आयोजन और दोनों टर्म के साथ-साथ प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स को जोड़कर घोषित किया जाएगा।