HP Board Term 1 Result 2023: हिमाचल बोर्ड मैट्रिक व जमा दो टर्म 1 एग्जाम के नतीजे घोषित, ये रहे डायरेक्ट लिंक
HP Board 10th 12th Term 1 Result 2023 हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने मैट्रिक और जमा दो टर्म 1 परीक्षाएं 15 सितंबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित की गई थीं और मूल्यांकन कार्य को 17 नवंबर से शुरू किए थे। इसके बाद अब नतीजों की घोषणा 2 जनवरी की गई।

एजुकेशन डेस्क। HP Board 10th, 12th Term 1 Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड की टर्म 1 परीक्षाओं में सम्मिलित जमा दो के परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण बड़ी खबर। हिमाचल प्रदेश विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) द्वारा राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान जमा दो (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षाओं के दो चरणों (टर्म 1 और टर्म 2) के कार्यक्रम के अंतर्गत पहले टर्म की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। एचपी बोर्ड 12वीं टर्म 1 रिजल्ट 2023 की सोमवार, 2 जनवरी 2023 को की गई घोषणा के बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, hpbose.org पर एक्टिव कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवार वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम और स्कोर कार्ड देख सकते हैं।
HP Board 10th, 12th Term 1 Result 2023: कहां और कैसे देखें हिमाचल बोर्ड मैट्रिक, जमा दो टर्म 1 रिजल्ट
ऐसे में हिमाचल प्रदेश के जो छात्र-छात्राएं जमा दो की पहले टर्म की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे जल्द अपना एचपीबीओएसई 12वीं टर्म 1 रिजल्ट 2023 और मार्कशीट देख पाएंगे। स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, hpbose.org पर एक्टिव किया गया है। परीक्षार्थियों को एचपी बोर्ड 12वीं टर्म 1 रिजल्ट 2023 की घोषणा हो जाने के बाद इस वेसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद, स्टूडेंट्स को होम पेज पर दिए गए रिजल्ट्स से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इस प्रकार, परीक्षार्थी अपना हिमाचल बोर्ड 12वीं टर्म 1 रिजल्ट 2022 ऑनलाइन मार्कशीट के साथ स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद स्टूडेंट्स को परिणाम की सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा जमा दो टर्म 1 परीक्षाओं का आयोजन 15 सितंबर से 6 अक्टूबर 2022 तक किया गया था। परीक्षा के आयोजन के बाद छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य को 17 नवंबर से शुरू किए गया था। मूल्यांकन कार्य में एक माह का समय लगना संभावित था। इस कड़ी में अब उम्मीद की जा रही थी कि एचपीबीओएसई 10वीं, 12वीं टर्म 1 रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।