HP 10th Result 2026: हिमाचल प्रदेश कक्षा दसवीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, डायरेक्ट यहां से कर सकेंगे परिणाम चेक
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। पिछले साल के पैटर्न ...और पढ़ें

HPBOSE 10th Result 2026 date: अगले वीक जारी हो सकता है रिजल्ट।
HighLights
कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट 15 मई तक होगा जारी।
परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य है।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की ओर से कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अब कक्षा दसवीं रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने से संबंधित कोई आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्ष के रिजल्ट पैटर्न को देखें तो कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट 15 मई तक घोषित किया जा सकता है।
परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को संभालकर रखें।
कैसे और कहां से देख सकेंगे नतीजे
हिमाचल प्रदेश कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। छात्र यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट एक्टिवेट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
पिछले साल इस दिन जारी हुआ था रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश कक्षा दसवीं परीक्षा का रिजल्ट पिछले साल 15 मई, 2025 को जारी किया गया था। कक्षा दसवीं की परीक्षा में कुल 95495 छात्र शामिल हुए थे और परीक्षा में 75862 छात्र सफल हुए थे। पिछले साल हिमाचल प्रदेश कक्षा दसवीं का उत्तीर्ण प्रतिशत कुल 79.8 था।
कक्षा दसवीं की परीक्षा में पास होने के लिए सभी छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इससे कम अंक प्राप्त करने पर छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिये अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकेंगे।
