विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UGC Assistant Professor Eligibility: सहायक प्रोफेसर की भर्ती हेतु NET/SET/SLET अनिवार्य, PhD हुआ ऑप्शनल

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Wed, 05 Jul 2023 09:44 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jul 2023 03:57 PM (IST)

UGC Assistant Professor Eligibility विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों राज्य विश्वविद्यालयों डीम्ड विश्वविद्यालयों और निजी विश्वविद्यालयों ...और पढ़ें

UGC Assistant Professor Eligibility: बदले गई सहायक प्रोफेसर भर्ती के न्यूनतम योग्यता।
UGC Assistant Professor Eligibility: बदले गई सहायक प्रोफेसर भर्ती के न्यूनतम योग्यता।

UGC Assistant Professor Eligibility: उच्च शिक्षा संस्थानों (HEIs) में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए जरूरी योग्यता मानदंडों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और निजी विश्वविद्यालयों के साथ-साथ इन सभी से सम्बद्ध महाविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए NET/SET/SLET को अनिवार्य योग्यता निर्धारित कर दी है। यूजीसी ने इस सम्बन्ध में नोटिफिकेशन हाल ही में 30 जून 2023 को जारी किया।

यह भी पढ़ें - Assistant Professor New Eligibility: असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्या है नए योग्यता मानदंड? 1 जुलाई 2023 से लागू

UGC Assistant Professor Eligibility: सहायक प्रोफेसर की भर्ती हेतु NET/SET/SLET अनिवार्य

यूजीसी द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर की सीधी भर्ती के लिए 30 जून को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न विषयों के लिए सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) या विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में भर्ती के मामलें में सम्बन्धित राज्य की राज्य पात्रता परीक्षा (SET या SLET) उत्तीर्ण किया होना अनिवार्य होगा।

UGC Assistant Professor Eligibility: सहायक प्रोफेसर की भर्ती के लिए PhD हुआ ऑप्शनल

विश्विविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर भर्ती को लेकर यूजीसी ने पूर्व में जारी नियमों में बदलाव किया है। यूजीसी द्वारा पूर्व घोषित नियमों के अनुसार आर्ट्स, कॉमर्स, ह्यूमैनिटीज, लॉ, सोशल साइंसेस, साइंसेस, लैंग्वेज और फिजिकल एजुकेशन से सम्बन्धित विषयों के लिए सहायक प्रोफेसर की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सम्बन्धित विषय में न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ पीजी और यूजीसी नेट या यूजीसी-सीएसआइआर नेट या सेट/स्लेट परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी थी। इसके अतिरिक्त, सम्बन्धित विषय में संशोधित नियमों के अनुसार पीएचडी किए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते थे।

UGC Assistant Professor Eligibility: 1 जुलाई से सहायक प्रोफेसर की भर्ती करे लिए PhD ऑप्शनल

यूजीसी के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने उच्च शिक्षा संस्थानों में सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए संशोधित नियमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भर्ती के लिए 1 जुलाई 2023 से पीएचडी अब ऑप्शनल होगा, जबकि NET/SET/SLET अब न्यूनतम अनिवार्य योग्यता होगी।