विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Assistant Professor New Eligibility: असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्या है नए योग्यता मानदंड? 1 जुलाई 2023 से लागू

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Thu, 06 Jul 2023 10:07 AM (IST)Updated: Fri, 07 Jul 2023 07:42 AM (IST)

Assistant Professor New Eligibility विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए निर्धारित ...और पढ़ें

Assistant Professor New Eligibility: जानें क्या कहता है UGC का गजट नोटिफिकेशन।
Assistant Professor New Eligibility: जानें क्या कहता है UGC का गजट नोटिफिकेशन।

Assistant Professor New Eligibility: यदि आप किसी यूनिवर्सिटी या डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं तो यह महत्वपूर्ण खबर आपके लिए है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने केंद्र और राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता मानदंडों में बदलाव किया है। इसके अनुसार, उम्मीदवारों को सम्बन्धित विषय में न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ पीजी और राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) या सेट/स्लेट (राज्य विश्वविद्यालयों के मामले में) उत्तीर्ण होना ही जरूरी होगा। यूजीसी द्वारा बदले गए नए नियम 1 जुलाई 2023 से लागू हो गए हैं।

यह भी पढ़ें - UGC Assistant Professor Eligibility: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए PhD भी योग्यता, NET/SET/SLET जरूरी नहीं

Assistant Professor New Eligibility: असिस्टेंट प्रोफेसर योग्यता मानदंड में क्या हुआ बदलाव?

यूजीसी ने उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती से जुड़े अधिनियम 2018 सब-सेक्शन 3.1 नियमों में बदलाव की घोषणा की थी, जिसके अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए उम्मीदवारों के पास नेट या सेट/स्लेट (राज्य विश्वविद्यालयों के मामले में) के साथ-साथ पीएचडी अनिवार्य किया गया गया था। इस नियम को पहले 1 जुलाई 2021 से लागू होना था, लेकिन कोविड के कारण बाद में इसे 1 जुलाई 2023 से लागू किए जाने की घोषणा की गई थी।

हालांकि, अब यूजीसी द्वारा 30 जून 2023 को जारी नए गजट नोटिफिकेशन के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर की सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को नेट या सेट/स्लेट उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगी। इसमें पीएचडी की अनिवार्यता नहीं होगी, लेकिन यह ऑप्शनल होगी।

यह भी पढ़ें - UGC Assistant Professor Eligibility: सहायक प्रोफेसर की भर्ती हेतु NET/SET/SLET अनिवार्य, PhD हुआ ऑप्शनल

Assistant Professor New Eligibility: नए योग्यता मानदंड इन विषयों के लिए होगा लागू

बता दें कि यूजीसी द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर सीधी भर्ती के लिए 1 जुलाई 2023 से लागू किए गए नए योग्यता मानदंड मानविकी विषयों (अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान, आजि), वाणिज्य, विज्ञान विषयों (गणित, भौतिकी, रसायन, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, जैव-प्रौद्योगिकी, आदि), भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, आदि) और शारीरिक शिक्षा के सम्बन्धित विषयों के लिए लागू होगा।