Move to Jagran APP

शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा सिस्‍टम में किया बड़ा बदलाव, जानें क्‍या है पास-फेल का नया फार्मूला

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्‍य में परीक्षा सिस्‍टम में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने अब पास और फेल करने का नया फार्मूला बनाया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 12:40 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 01:15 PM (IST)
शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा सिस्‍टम में किया बड़ा बदलाव, जानें क्‍या है पास-फेल का नया फार्मूला
शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा सिस्‍टम में किया बड़ा बदलाव, जानें क्‍या है पास-फेल का नया फार्मूला

भिवानी, [बलवान शर्मा]। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा सिस्‍टम और परिणाम तय करने के फार्मूले में बदलाव किया है। बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन में घालमेल रोकने के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। अब एक विषय में फेल होने पर ही कंपार्टमेंट दिया जाएगा और एक से अधिक विषयों में फेल होने पर फेल कर दिया जाएगा। इससे परीक्षा परिणामों पर काफी असर पड़ने की संभावना है।

loksabha election banner

संशोधित वार्षिक परिपत्र 2018-19 जारी करते हुए बोर्ड ने नए मापदंड निर्धारित कर दिए गए हैं। अब कॉपी राइटिंग भी चेक किया जाएगा।। हालांकि इस बार दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं में इंटरनल असेसमेंट के अंक निर्धारण का कार्य स्कूल स्तर पर ही रहेगा, वहीं इसके कुल अंक 20 निर्धारित किए गए हैं

शिक्षा बोर्ड ने जारी किया संशोधित वार्षिक परिपत्र, सभी 20 अंकों में मापदंड किए निर्धारित

परिपत्र में यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि शिक्षा विभाग द्वारा एमआइएस पोर्टल पर जो विषय दर्शाए गए हैं, छात्रों को वे ही विषय चुनने होंगे। बारहवीं कक्षा के साइंस ग्रुप में साइंस के अलावा चार अन्य विषय लेने अनिवार्य हैं।

यह भी पढ़ें: कभी डंपिंग ग्राउंड में उठाता था कूड़ा, बना इस खास शहर का मेयर, जानें संघर्ष की अनोखी कहानी

ये होंगे इंटरनल असेसमेंट के मापदंड

1. स्टूडेंट असेसमेंट- 10 अंक

2. उपस्थिति -5 अंक

3. प्रोजेक्ट बेस लर्निंग- 5 अंक होंगे।

कुल अंक - 20 ।

विषय वार

थ्योरी         अंक       प्रै. अंक     आइएनए अंक      कुल

हिंदी            80         00             20                 100

गणित         80         00             20                  100

फिजिक्स     70         30             00                  100

केमिस्ट्री       70         30             00                 100

बायोलॉजी      70        30             00                  100

होम साइंस      60        20             20                 100

कृषि               60        20             20                100

जियोग्राफी       60         20            20                100

बायोटेक्नालॉजी 60        20            20                100

कंप्यूटर साइंस    40        40           20               100

यह रहेगी व्यवस्था

आइटीइएस, आटोमोबाइल, सिक्योरिटी सर्विस, रिटेल इंडस्ट्री बिजनेस, ब्यूटी एंड वेलनेस, फिजिकल एजूकेशन एंड स्पोट्र्स, पेशेंट केयर असिसटेंट, ट्रेवल, ट्यूरिज्म एंड होस्पिटलेटी, एग्री पेडी फार्मिग व मीडिया एनिमेशन विषयों में अंकों का निर्धारण थ्योरी के 30, प्रैक्टिकल के 50, इंटरनल असेसमेंट के 20 अंक निर्धारित किए गए हैं।

-----------

'' आंतरिक मूल्यांकन के लिए अब मापदंड निर्धारित कर दिए गए हैं। इससे अंकों का घालमेल नहीं हो सकेगा। साथ ही यह भी व्यवस्था की गई है कि सैंपल के तौर पर प्रदेश के एक हजार छात्रों की कापी बोर्ड मुख्यालय पर मंगवाई जाएगी, ताकि उनकी कॉपी राइङ्क्षटग की जांच की जा सके।

                                                                - डाॅ. जगबीर सिंह, चेयरमैन,  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.