Move to Jagran APP

Haryana HBSE 12th Toppers List 2022: हरियाणा बोर्ड की बारहवीं परीक्षा में रोहतक की काजल ने किया टॉप, यहां जानें लिस्ट

Haryana HBSE 12th Toppers List 2022 हरियाणा बोर्ड की परीक्षा का आयोजन मार्च-अप्रैल 2022 में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 30 प्रतिशत घटे हुए सिलेबस के साथ आयोजित की गई थी। वहीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किया जाएगा।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Wed, 15 Jun 2022 01:47 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jun 2022 03:34 PM (IST)
Haryana HBSE 12th Toppers List 2022: हरियाणा बोर्ड की बारहवीं परीक्षा में रोहतक की काजल ने किया टॉप, यहां जानें लिस्ट
Haryana HBSE 12th Toppers List 2022: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट पर बड़ी अपडेट है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Haryana HBSE 12th Toppers List 2022: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, भिवानी ( BSEH ) 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में रोहतक की काजल ने टॉप किया है। काजल ने इंटरमीडिएट में 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा, एसडी गर्ल्स कॉलेज की मुस्कान और बाना श्रवणनाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की साक्षी ने 496 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की श्रुति और बाल विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पूनम ने 495 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं इस मौके पर आइए जानते हैं कि पिछले साल में किसने इंटरमीडिएट में किस छात्र-छात्राओं ने टॉप किया था। आइए जानते हैं।

loksabha election banner

हरियाणा बोर्ड 12वींं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक 

HBSE BSEH 12th Toppers List 2022:  हरियाणा बोर्ड 12वीं में  80.34% छात्र  पास 

साल 2021 की हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 80.34% छात्र पास हुए थे। इस परीक्षा में मनीषा ने 500 में से 499 मार्क्स हासिल कर ओवरऑल टॉप किया था। इसके साथ ही, बारहवीं की स्टूडेंट्स मनीषा आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया है।

HBSE BSEH 12th Toppers List 2022: साल 2021 में ये हैं साइंस के टॉपर्स

साल 2021 में हरियाणा बोर्ड 12वीं साइंस में भावना ने पहली रैंक हासिल की है। भावना ने 500 में से 496 अंक हासिल किए थे। अमित ने दूसरी रैंक हासिल की है। दूसरा स्थान हासिल करने वाले अमित ने 500 में से 495 अंक प्राप्त किए थे। इसके, अलावा, मोनू कुमारी, श्रुतिका और काजल ने दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं तीसरे स्थान पर मुस्कान, सचिन, संजू ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही मंदीप और श्वेता तीसरे स्थान पर रहे हैं।

HBSE BSEH 12th Toppers List 2022: साल 2021 में ये हैं कॉमर्स के टॉपर्स

साल 2021 में कॉमर्स में पुष्पा ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं सयंम, अंशु और मुस्कान ने दूसरा स्थान हासिल की है। इसके अलावा, तीसरे स्थान पर जसप्रीत सिंह, विशाखा, बबीता तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

बता दें कि एक साल बाद यानी कि 2021 के बाद बोर्ड ने इस साल 2022 में 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। यह  परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में कराई गई थीं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.