विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana DElEd July Result 2023: हरियाणा डीएलएड परीक्षा परिणाम जारी, ये रहा रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Sat, 14 Oct 2023 08:19 AM (IST)

Haryana DElEd July Result 2023 इस संबंध में बोर्ड की ओर से एक नोटिस भी जारी किया गया है जिसमें ...और पढ़ें

Haryana DElEd July Result 2023: हरियाणा डीएलएड जुलाई परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।
Haryana DElEd July Result 2023: हरियाणा डीएलएड जुलाई परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

HighLights

  1. आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी हुए नतीजे
  2. कैंडिडेट्स करें पोर्टल पर चेक
  3. शिक्षण संस्थानों को भेजी जाएगी परफॉर्मेंस शीट

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। Haryana DElEd July Result 2023: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी (Board of School Education Haryana) ने डीएलएड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने जुलाई 2023 सेशन परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर रिलीज किए हैं। इस एग्जाम में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। कैंडिडेट्स की सहूलियत के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करके उम्मीदवार नतीजे देख सकते हैं। 

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक करें हरियाणा डीएलएड जुलाई परीक्षा के नतीजे 

Haryana DElEd July Result 2023:परफॉर्मेंस शीट शिक्षण संस्थानों को भेजी जाएगी  

इस संबंध में बोर्ड की ओर से एक नोटिस भी जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि डीएलएड जुलाई परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं। यह आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए गए हैं। छात्र-अध्यापकों की परफाॅर्मेंस शीट शिक्षण संस्थााओं की लॉगइन आईडी पर भेजी जाएगी।

इस संबंध में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वी.पी. यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रवेश वर्ष 2022-2024 में कुल 16,849 प्रथम वर्ष (नियमित) छात्र-अध्यापक नामांकित हुए थे, जिनमें से 8,013 उत्तीर्ण हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 47.56% रहा है। इसके अलावा, प्रवेश वर्ष 2021-2023 में कुल 11,272 द्वितीय वर्ष (नियमित) छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 7,711 उत्तीर्ण हुए। इसके साथ ही कुल पास प्रतिशत 68.41% रहा है। प्रवेश वर्ष 2021-2023 में कुल 2,816 प्रथम वर्ष (री-अपीयर) में छात्र-अध्यापकों ने परीक्षा दी, जिसमें 1,622 उत्तीर्ण हुए, जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 57.60% रहा है।

BSEH DElEd July 2023 result: हरियाणा डीएलएड जुलाई रिजल्ट जांचने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स

सबसे पहले उम्मीदवारों को बीएसईएच की आधिकारिक साइट bseh.org.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध हरियाणा D.El.Ed जुलाई रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अब परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें। अब आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।