Haryana Board Date Sheet 2027: हरियाणा बोर्ड 10th 12th डेटशीट जल्द कब होगी जारी? जानें अपडेट; फरवरी से स्टार्ट होंगी परीक्षाएं
हरियाणा बोर्ड द्वारा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट टाइम टेबल जल्द ही जारी किया जा सकता है। परीक्षाओं का शुरुआत फरवरी 2027 के अंतिम सप्ताह से की जाएंगी।

Haryana Board Class 10 and 12 date sheet
HighLights
BSEH जल्द जारी करेगा हरियाणा बोर्ड टाइम टेबल।
लिंक ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर होगा एक्टिवेट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा बोर्ड की ओर से 10th 12th बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे छात्रों को डेटशीट जारी होने के बेसब्री से इंतजार है। स्टूडेंट्स को बता दें कि जल्द ही बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की ओर से टाइम टेबल जल्द ही जारी किया जा सकता है। HBSE 10th 12th Date Sheet 2027 ऑनलाइन माध्यम से PDF फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जारी होगा।
फरवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकती हैं परीक्षाएं
अनुमान के मुताबिक हरियाणा बोर्ड की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत फरवरी के अंतिम वीक से हो सकती हैं। पिछले वर्ष 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक वहीं 12th क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक करवाया गया था।
टाइम टेबल इस तरीके से कर पाएंगे डाउनलोड
- हरियाणा बोर्ड 10th 12th टाइम टेबल 2026 जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा (10th या 12th) की डेटशीट डाउनलोड करनी होगी उस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर लें।
- अब आप विषय एवं डेट के अनुसार पूरी डेटशीट चेक कर सकते हैं।
परीक्षा के लिए टाइमिंग
हरियाणा बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं के लिए बोर्ड एग्जाम का आयोजन एक शिफ्ट में करवाया जाता है। परीक्षा के लिए टाइमिंग दोपहर 12:30 से अपरान्ह 3:30 बजे तक होती है। कुछ विषयों के पेपर्स के लिए टाइमिंग अपरान्ह 3 बजे तक रहती है।
