Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Haryana Board 10th Result 2023: हरियाणा 10वीं बोर्ड रिजल्ट bseh.org.in हुआ घोषित, यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Tue, 16 May 2023 05:46 PM (IST)

    Haryana Board 10th Result 2023 हरियाणा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट आज यानी 16 मई को ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं।

    Hero Image
    Haryana Board 10th Result 2023: आज किसी भी समय जारी हो सकता है 10th का रिजल्ट।

    Haryana Board 10th Result 2023: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज यानी 16 मई को जारी कर दिया गया है। इस वर्ष हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में करीब 3 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था उन सभी को अपने परिणाम का इंतजार था जो खत्म हो गया है। छात्र-छात्राओं का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किया किया गया है। स्टूडेंट्स रिजल्ट घोषित होने के बाद ऑनलाइन माध्यम से अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। रिजल्ट प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा बोर्ड HBSE 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक 1

    हरियाणा बोर्ड BSEH 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक 2

    Haryana Board Result 2023 Class 10: ऐसे प्राप्त कर सकते हैं रिजल्ट

    हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं में करीब 3 लाख स्टूडेंट्स को रिजल्ट प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट जारी होने के बाद लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिस पर आपको क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने से एक नए पेज पर आपको रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। जानकारी भरने के बाद उसे सबमिट करते ही आपका परिणाम ओपन हो जायेगा। अब आप अपना परिणाम जांच सकते हैं और उसको डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

    HBSE 10th Toppers List 2023: हरियाणा बोर्ड हाईस्कूल में 65.43% पास, देखें टॉपर लिस्ट समेत अन्य बड़ी अपडेट

    Haryana Board 10th Result 2023: दे सकेंगे कंपार्टमेंट परीक्षा

    जो उम्मीदवार हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल हो जायेंगे उनको घबराने की जरूरत नहीं है। बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट की परीक्षा प्रतिवर्ष ऐसे ही स्टूडेंट्स के लिए आयोजित की जाती है। आप उस परीक्षा में भाग लेकर अंको में सुधार करके परीक्षा पास कर सकते हैं इससे आपका एक साल खराब होने से बच जाएगा।

    LIVE RBSE 10th, 12th Result 2023 Updates: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट नोटिस जल्द, परिणाम जारी होने के साथ जारी होगी टॉपर्स की लिस्ट