विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LIVE GSEB HSC Result 2024: परिणाम घोषित, इस लिंक से देखें गुजरात बोर्ड 12वीं के नतीजे, Link gseb.org पर एक्टिव

Published: Wed, 08 May 2024 07:39 PM (IST)Updated: Thu, 09 May 2024 09:23 AM (IST)

गुजरात सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड (GSEB) की ओर से 12th/ HSC क्लास का रिजल्ट आज सुबह 9 बजे घोषित कर दिया ...और पढ़ें

GSEB HSC Result 2024 कुछ ही देर में आज सुबह 9 बजे घोषित।
GSEB HSC Result 2024 कुछ ही देर में आज सुबह 9 बजे घोषित।

HighLights

  1. गुजरात बोर्ड 12th रिजल्ट घोषित।
  2. आधिकारिक वेबसाइट gseb.org से चेक कर सकेंगे परिणाम।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे 4.7 लाख छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। बोर्ड द्वारा हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (GSEB HSC Res) के नतीजों की घोषणा सुबह 9 बजे किए जाने के बाद परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। गुजरात बोर्ड से 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। गुजरात सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड (GSEB) की ओर से 12th/ HSC कक्षा का रिजल्ट आज यानी 9 मई 2024 को सुबह 9 बजे घोषित कर दिया जाएगा। गुजरात बोर्ड की ओर से रिजल्ट से संबंधित जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर प्रदान की गई है। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। नतीजों की घोषणा होते ही लिंक आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ भरकर आवेदन परिणाम की जांच सकेंगे।

GSEB HS GUJCET Result 2024 Link

GSEB HS (12th) Live Updates: गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट पर लाइव

  • 9.22 AM: GSEB HSC Result देखने के लिए सीट नंबर की डिटेल जरूरी
  • 9.00 AM: Gujarat Board GUJCET नतीजे एक साथ घोषित
  • 8.53 AM: GSEB 12th Result आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए एक साथ
  • 8.45 AM: Gujarat Board 12th Result का इंतजार 4.7 लाख स्टूडेंट्स को
  • 8.40 AM: GSEB HS Exam Result Link को बोर्ड द्वारा gseb.org पर होगा एक्टिव
  • 8.30 AM: GESB HS Result 2024 घोषणा के बाद लिंक होगा एक्टिव
  • 8.25 AM: Gujarat Board 12th Result 2024 की घोषणा कुछ ही मिनटों में सुबह 9 बजे

रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

  • गुजरात बोर्ड 12th रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको नए पेज पर रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट करना होगा।
  • जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर मार्कशीट ओपन हो जाएगी।
  • अब आप रिजल्ट चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड भी कर सकेंगे।

फेल स्टूडेंट्स इस तरीके से हो सकेंगे पास

गुजरात बोर्ड 12th रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को पास होने के लिए सभी विषयों में अलग-अलग न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो वे बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाले कम्पार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर पास हो सकते हैं। इससे उनका साल बर्बाद होने से बच जाएगा। इसके साथ ही किसी विषय में प्राप्त अंकों से संतुष्ट न होने पर छात्र अपनी कॉपी को रीचेक भी करवा सकेंगे। 

आपको बता दें कि इस वर्ष 477392 स्टूडेंट्स ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया था। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 11 मार्च से 22 मार्च 2024 तक किया गया था।

यह भी पढ़ें- Career After 12th: बारहवीं के बाद मेडिकल क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए इन कोर्सेज में ले सकते हैं दाखिला