GRID India Internship 2026: 6 माह की इंटर्नशिप के लिए मिलेगा 3 लाख स्टाइपेंड, ग्रिड इंडिया में निकली वैकेंसी; जल्द करें अप्लाई
ग्रिड इंडिया की ओर से स्टूडेंट्स के लिए 6 माह की इंटर्नशिप ऑफर की गई है। आवेदन 6 नवंबर तक ...और पढ़ें

ग्रिड इंडिया इंटर्नशिप 2026 की पूरी डिटेल करें चेक।
HighLights
ग्रिड इंडिया में छात्रों के पास इंटर्नशिप का मौका।
पेड इंटर्नशिप के लिए 50 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा स्टाइपेंड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली मिनिरत्न कंपनी ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड (GRID INDIA) की ओर से कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन इंटर्नशिप ऑफर की गई है जिसमें चयनित होने पर 50 हजार रुपये प्रति महीना का स्टाइपेंड दिया जायेगा। ऐसे में पढ़ाई पूरी कर चुके या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत स्टूडेंट्स इस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
कब कहां और कैसे किया जा सकता है आवेदन
इस इंटर्नशिप के लिए एप्लीकेशन फॉर्म ग्रिड इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट grid-india.in के करियर सेक्शन में जाकर करेंट ओपनिंग में दिए लिंक से किया जा सकता है। ध्यान रखें कि फॉर्म केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होगा, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया जा रहा है जिस पर क्लिक करके आप सीधे जानकारी भरकर फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 6 नवंबर 2026 निर्धारित है।
योग्यता एवं मापदंड
इस इंटर्नशिप में भाग लेने के लिए योग्यता निम्नलिखित है-
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल (पावर), इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर सिस्टम्स इंजीनियरिंग या पावर इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) विषयों में B.E./B.Tech./B.Sc. (इंजीनियरिंग)/IDD (इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री) का फुल-टाइम रेगुलर कोर्स, जिसमें कम से कम 65% अंक या इसके बराबर CGPA हो।
- पावर सिस्टम्स या इससे मिलती-जुलती विशेषज्ञता (specialisation) में M.Tech./MSR/M.E. का फुल-टाइम, रेगुलर कोर्स। M.Tech./MSR/M.E. के अंतिम सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं।
- पावर सिस्टम्स या इससे मिलती-जुलती विशेषज्ञता में Ph.D.। Ph.D. रिसर्च स्कॉलर, जो अपनी डिग्री पूरी कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं।
- शैक्षिक योग्यता के अलावा छात्र की न्यूनतम उम्र 18 साल से कम और 32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
कैसे होगा चयन?
इस इंटर्नशिप के लिए छात्रों को किसी भी प्रकार की परीक्षा में भाग नहीं लेना है। इंटर्नशिप के लिए चयन पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, एम्प्लॉयमेंट हिस्ट्री और आवेदक द्वारा प्रस्तुत की गई जानकारी के आधार पर किया जायेगा।
6 महीने में मिलेंगे 3 लाख रुपये
इस इंटर्नशिप के लिए के चयनित होने वाले छात्रों को कुल 6 महीनों के लिए नियुक्ति प्रदान की जाएगी। प्रति महीना 50000 रुपये का स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा अर्थात 6 महीने में स्टूडेंट्स को 3 लाख रुपये मिलेंगे। बेहतर कार्य को देखते हुए इंटर्नशिप की अवधि को बाद में 3 महीने के लिए एक्सटेंड भी किया जा सकता है।
15 पद हैं इंटर्नशिप के लिए रिक्त
आपको बता दें कि इंटर्नशिप के लिए कुल 15 पद रिक्त हैं। इसमें से ERLDC कोलकाता में 02, NERLDC गुवाहटी में 01, NRLDC नई दिल्ली में 03, WRLDC मुंबई में 03, SRLDC बैंगलोर में 03 और NLDC नई दिल्ली में 03 पदों पर नियुक्तियां होंगी।
