GDS Result 2026: दस्तावेज सत्यापन के लिए ये डॉक्युमेंट कर लें तैयार, DV में फेल होने पर नहीं होगा चयन!
इंडिया पोस्ट की ओर से जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है। जो अभ्यर्थी सफल हुए हैं वे अब ...और पढ़ें

GDS Merit List 2026: डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए दस्तावेज कर लें तैयार।
HighLights
पहली मेरिट लिस्ट में जगह पाने वालों के लिए जल्द होगा डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन।
सभी जरूरी दस्तावेज पहले से ही कर लें तैयार।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय डाक की ओर से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए पहली मेरिट लिस्ट (GDS 1st Merit List 2026) जारी कर दी गई है। जिन भी उम्मीदवारों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है अब उनको अगले चरण दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। नियुक्ति के लिए डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन में सफल होना अनिवार्य होता है, इसमें विफल होने पर आपकी नियुक्ति रद की जा सकती है।
DV के लिए ये दस्तावेज कर लें तैयार
दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की लिस्ट यहां दी जा रही है। आप इन्हें डीवी शुरू होने से पहले ही तैयार कर लें ताकी सत्यापन के समय आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
महत्वपूर्ण दस्तावेजों की लिस्ट
- शैक्षिक मार्कशीट
- पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांगजन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आर्थिक रूप से अक्षम व्यक्ति (ईडब्ल्यूएस) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो),
- ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र
- किसी भी सरकारी अस्पताल/ सरकारी औषधालय/सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि के चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र (अनिवार्य) अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम या गोवा राज्य में रोजगार के मामले में आदिवासी/ स्थानीय बोलियों या भाषा के ज्ञान के संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र तैयार कर लें।
- वेरिफिकेशन के दौरान ओरिजिनल के साथ ही 2 फोटोकॉपी का सेट लेकर जाना होगा।
- इसके अलावा अधिक जानकारी अभ्यर्थी अपने डिवीजन से प्राप्त कर सकते हैं।
स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट यहां करें डाउनलोड
इंडिया पोस्ट की ओर से सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी की गई है। आप जिस भी राज्य से आते हैं उसके लिंक पर क्लिक करके मेरिट लिस्ट डाउनलोड की जा सकती है। इसके अलावा आप नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना परिणाम जांच सकते हैं।
- इंडिया पोस्ट जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट स्टेट वाइज डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर Shortlisted Candidates: Schedule-II, July-2026 पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको अपने राज्य को चुनना है और क्लिक करना है।
- अब उस राज्य की मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- इसके बाद आप इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकते हैं।
पहली लिस्ट में नहीं आया नाम तो न हों निराश, अगली लिस्ट जल्द होगी जारी
जिन उम्मीदवारों को नाम पहली लिस्ट में नहीं आया है उनको निराश होने की जरूरत नहीं है। इंडिया पोस्ट की ओर से इस भर्ती के लिए 3 से 4 लिस्ट जारी की जाती हैं। पहले राउंड की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अगली लिस्ट जारी की जाएगी। अनुमान के मुताबिक नवंबर के पहले वीक में 2nd मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है।
