GDS 2nd Merit List 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस द्वितीय मेरिट लिस्ट इस वीक हो सकती है जारी, स्टेट वाइज रिजल्ट कर सकेंगे चेक
इंडिया पोस्ट की ओर से जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट इस वीक में जारी होने की उम्मीद है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट से स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर पाएंगे।

india post gds 2026 merit list
HighLights
जीडीएस मेरिट लिस्ट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर होगी जारी।
पहले से नीचे रहेगा कैटेगरी वाइज कटऑफ।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया पोस्ट 2nd मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। पिछली भर्ती के पैटर्न को देखें तो पहली लिस्ट आने के 1 महीने के बाद दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाती है। 1st मेरिट लिस्ट 12 अक्टूबर को जारी हुई थी, ऐसे में उम्मीद है कि India Post GDS 2nd merit list इसी वीक में जारी कर दी जाएगी।
स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट इस साइट पर होगी उपलब्ध
इंडिया पोस्ट की ओर से 2nd मेरिट लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर उपलब्ध करवाई जाएगी। सभी राज्यों की मेरिट लिस्ट अलग-अलग जारी होगी।
इन स्टेप्स से राज्यवार लिस्ट कर पाएंगे डाउनलोड
- इंडिया पोस्ट जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर Shortlisted Candidates: Schedule-II, July-2026 पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने राज्य को चुनना है और उसके नीचे 2nd मेरिट लिस्ट पीडीएफ पर क्लिक करना होगा।
- अब उस राज्य की मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- इसके बाद आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
मेरिट लिस्ट में दर्ज होगी ये डिटेल
इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक लिस्ट में सीरियल नंबर, डिवीजन, ऑफिस, पोस्ट आईडी, पोस्ट नाम, पोस्ट कम्युनिटी (वर्ग) के साथ ही सफल उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन नंबर एवं प्राप्त अंक दर्ज होंगे। जिन उम्मीदवारों को लिस्ट में जगह मिलेगी वे अलगे राउंड डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए सफल होंगे।
ये दस्तावेज कर लें तैयार
मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। ऐसे में अभ्यर्थी जल्द से जल्द मुख्य दस्तावेज मार्कशीट, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांगजन प्रमाण पत्र, आर्थिक रूप से अक्षम व्यक्ति (ईडब्ल्यूएस) प्रमाण पत्र, ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, किसी भी सरकारी अस्पताल/ सरकारी औषधालय/सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि के चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र (अनिवार्य), अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम या गोवा राज्य में रोजगार के मामले में आदिवासी/ स्थानीय बोलियों या भाषा के ज्ञान के संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र तैयार कर लें।