विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GATE 2027 Registration: गेट एग्जाम आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई

Published: Sun, 27 Sep 2026 09:14 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2026 09:34 AM (IST)

गेट 2027 एग्जाम के लिए बिना लेट फीस आवेदन की लास्ट डेट आज है। ऐसे में छात्र तुरंत ही ऑनलाइन ...और पढ़ें

GATE 2027 के लिए तुरंत कर लें आवेदन।

GATE 2027 के लिए तुरंत कर लें आवेदन।

HighLights

  1. गेट 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज।

  2. आज के बाद आवेदन करने पर लगेगी लेट फीस।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा (GATE 2027) के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज यानी 27 सितंबर निर्धारित है। ऐसे में जो छात्र अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना लेट फीस के आज ही फॉर्म भर लें। एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT Madras) की ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर भरा जा सकता है।

आज के बाद लगेगी लेट फीस

जो छात्र आज तक आवेदन नहीं कर सकेंगे उनको कल से लेट फीस का भुगतान करना होगा। विलम्ब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन 5 अक्टूबर तक किया जा सकेगा।

फॉर्म भरने के लिए योग्यता एवं मापदंड

गेट एग्जाम आवेदन पत्र भरने के लिए स्टूडेंट्स का ग्रेजुएट डिग्री कार्यक्रम के तीसरे या उच्चतर वर्ष में अध्ययनरत होना अनिवार्य है या जिन्होंने इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी/ वास्तुकला/ विज्ञान/ वाणिज्य/ कला/ मानविकी में कोई भी डिग्री प्राप्त की है वे इस एग्जाम में भाग लेने के लिए पात्र हैं। विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण डेट्स

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की तिथि 27 अगस्त 2026
रजिस्ट्रेशन/ आवेदन की लास्ट डेट (बिना लेट फीस) 27 सितंबर 2026
लेट फीस के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2026
एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की डेट्स  14 से 21 अक्टूबर 2026
सिटी अलॉटमेंट नोटिफिकेशन जारी होने की डेट 4 जनवरी 2027
परीक्षा की तिथि 6, 7, 13, 14, 20 एवं 21 फरवरी 2027
रिजल्ट जारी होने की तिथि 19 मार्च 2027

बिना डिजीलॉकर वेरिफाई अकाउंट के भी कर सकते हैं अप्लाई

GATE के उम्मीदवार बिना वेरिफाई हुए डिजीलॉकर अकाउंट के जरिए रजिस्टर कर सकते हैं। वे एप्लीकेशन भरते समय डिफाल्ट ID प्रूफ चुन सकते हैं। हालांकि, रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा खत्म होने के बाद, इन उम्मीदवारों के एप्लीकेशन की जरूरी डॉक्युमेंट्स के लिए जांच की जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं आवेदन फीस

  • गेट एप्लीकेशन फॉर्म 2027 भरने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर "एप्लीकेशन पोर्टल" पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा।
  • निर्धारित फीस जमा करनी होगी।
  • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
 
अन्य सभी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को रेगुलर पीरियड (बिना लेट फीस) में 2000 और एक्सटेंडेंड पीरियड (लेट फीस के साथ) में 2500 का रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग को रेगुलर तिथियों में 1000 रुपये और एक्सटेंडेड तिथियों में 1500 रुपये का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें- MP ASI Steno Vacancy 2026: एमपी एएसआई एवं सूबेदार पदों पर आवेदन स्टार्ट, पात्रता-फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक