Move to Jagran APP

GATE 2023: 30 अगस्त से शुरू होंगे गेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, आईआईटी कानपुर फरवरी में कराएगा एग्जाम

GATE 2023 आईआईटी कानपुर (Indian Institute of Technology Kanpur) की ओर से घोषणा के अनुसार परीक्षा के लिए करेक्शन विंडो 4 नवंबर से खुलेगी। इस दौरान स्टूडेंट्स 11 नवंबर 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

By Nandini DubeyEdited By: Thu, 28 Jul 2022 11:02 AM (IST)
GATE 2023: 30 अगस्त से शुरू होंगे गेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, आईआईटी कानपुर फरवरी में कराएगा एग्जाम
आईआईटी कानपुर (Indian Institute of Technology, Kanpur) ने गेट परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। GATE 2023: आईआईटी कानपुर (Indian Institute of Technology, Kanpur) ने गेट परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा फरवरी में 2, 4, 5, 11 और 12 तारीख को आयोजित होगी। यह एग्जाम कंप्यूटर आधारित मोड में होगा। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (Graduate Aptitude Test in Engineering, GATE 2023) परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त 2022 से शुरू होगा और यह सितंबर तक चलेगा। आईआईटी कानपुर की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। ऐसे में उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि, इस परीक्षा के लिए इस अवधि के दौरान आवेदन कर दें।

GATE 2023 Exam Dates: ये हैं गेट परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां

गेट 2023 आवेदन पत्र शुरू होने की तारीख- 30 अगस्त

गेट 2023 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख- 30 सितंबर

GATE 2023 लेट फीस के साथ आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख- 7 अक्टूबर, 2022

गेट 2023 आवेदन सुधार विंडो- 4 नवंबर से 11 नवंबर, 2022

गेट 2023 एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख 3-जनवरी-23

गेट 2023 परीक्षा की तारीख- 2, 4, 11 और 12 फरवरी, 2023

गेट 2023 उम्मीदवार की रिस्पांस शीट जारी होने की तिथि -15 फरवरी, 2023

गेट 2023 आंसर-की रिलीज डेट- 21 फरवरी, 2023

गेट 2023 परिणाम जारी होने की तारीख-16 मार्च, 2023

गेट 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड- 21 मार्च 2023

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग में बैठने के इच्छुक छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि, GATE 2023 आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन मोड में भरे जाएंगे। गेट 2023 आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे।

-पंजीकरण

-फॉर्म भरना

-दस्तावेज़ अपलोड करना

-पंजीकरण शुल्क का भुगतान

- फॉर्म जमा करना

GATE 2023 परीक्षा 29 पेपर के लिए आयोजित किया जाएगा। परीक्षा पेपर पैटर्न के अनुसार, GATE 2023 पेपर कुल 100 अंकों के लिए है। गेट परीक्षा 2023 संयुक्त रूप से आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास, रुड़की और आईआईएससी बेंगलुरु द्वारा आयोजित की जाएगी।