Move to Jagran APP

GATE 2022 Admit Card: आज नहीं जारी होंगे गेट एग्जाम एडमिट कार्ड, आइआइटी खड़गपुर ने जारी किया अपडेट

इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (Indian Institute of Information and Technology IIT Kharagpur) ने गेट 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए आज 7 जनवरी 2022 से उपलब्ध कराए जाने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Thu, 06 Jan 2022 11:45 AM (IST)Updated: Fri, 07 Jan 2022 08:05 AM (IST)
GATE 2022 Admit Card: आज नहीं जारी होंगे गेट एग्जाम एडमिट कार्ड, आइआइटी खड़गपुर ने जारी किया अपडेट
GATE 2022 Admit Card Download गेट परीक्षा एडमिट कार्ड (GATE admit card 2022)

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। गेट परीक्षा एडमिट कार्ड (GATE admit card 2022) का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना है। इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (Indian Institute of Information and Technology, IIT Kharagpur) ने गेट 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए आज, 7 जनवरी 2022 से उपलब्ध कराए जाने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। संस्थान द्वारा गेट ऑफिशियल पोर्टल gate.iitkgp.ac.in पर जारी अपडेट के अनुसार गेट एडमिट कार्ड जारी किए जााने की अगली तारीख की सूचना जल्द दी जाएगी। बता दें कि इससे पहले संस्थान ने आज यानी कि 07 जनवरी, 2022 को प्रवेश पत्र जारी किये जाने की घोषणा की थी। वहीं, इससे पहले भी, GATE 2022 का एडमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी होने वाला था, जो अनिश्चित कारणों से विलंबित हो गया था।

loksabha election banner

इन तिथियों का रखें ध्यान

  • गेट एडमिट कार्ड 2022 रिलीज की तारीख- जल्द घोषित होगी
  • गेट 2022 परीक्षा की तारीख- 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022
  • गेट परिणाम 2022 17 मार्च 2022

GATE admit card 2022गेट परीक्षा एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

गेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitkgp.ac.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज से गेट 2022 लॉगइन पर क्लिक करें। अब गेट एडमिट कार्ड - नामांकन आईडी और पासवर्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। इसके बाद लॉगिन विंडो से एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें। गेट 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।गेट एडमिट कार्ड में उल्लिखित सभी विवरणों की जांच करें।भविष्य के संदर्भ के लिए गेट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें।

परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले आवेदकों को परीक्षा केंद्र पर गेट परीक्षा प्रवेश पत्र 2022 के साथ एक वैध आईडी प्रमाण ले जाना होगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि गेट परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। GATE 2022 परीक्षा का आयोजन 5, 6, 12 और 13 फरवरी को किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.