विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gandhi Jayanti 2022: गांधी जयंती के मौके पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम तथ्य

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Sat, 01 Oct 2022 04:51 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 10:57 AM (IST)

Gandhi Jayanti 2022 रााष्ट्रपिता महात्मा गांधी फुटबॉल के बहुत बड़े प्रशंसक थे और दक्षिण अफ्रीका में रहने के दौरान उन्होंने ...और पढ़ें

गांधी जयंती के मौके पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम तथ्य
गांधी जयंती के मौके पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम तथ्य

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Gandhi Jayanti 2022: देशवासियों के लिए आज काफी अहम दिन है। विशेष इसलिए क्योंकि,  आज यानी कि 02 अक्टूबर, 2022 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में जान फूंकने वाले और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लोग प्यार से बापू भी कहते हैं। ये महात्मा गांधी ही थे, जिन्होंने न केवल आजादी की जंग में अहम भूमिका निभाई थी, बल्कि समाज में व्याप्त कुरीतियों पर भी जंग छेड़ी थी। गांधी जयंती के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम तथ्य। 

यह भी पढ़ें - Government Jobs 2022: ये हैं अक्टूबर की टॉप सरकारी नौकरियां; 50,000 पदों के लिए आवेदन का मौका

  • महात्मा गांधी ने भोजन और स्वास्थ्य पर कई किताबें लिखीं और कहा जाता है कि उन्होंने सुभाष चंद्र बोस के लिए एक डाइट चार्ट भी बनाया था।
  • महात्मा गांधी की मातृभाषा गुजराती थी।
  • गांधी केवल 13 वर्ष के थे, जब उन्होंने साल 1882 में 14 वर्षीय कस्तूरबा से शादी की थी। उनके पहले बच्चे की मृत्यु ने उन्हें बाल विवाह का प्रबल विरोधी बना दिया।
  • इतिहासकारों के अनुसार कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर ने (Rabindranath Tagore) ने 1915 में मोहनदास करमचंद गांधी को महात्मा की उपाधि दी थी। रवींद्रनाथ टैगोर ने ये बात अपनी ऑटोबॉयोग्राफी (Autobiography) में लिखी है।
  • महात्मा गांधी को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए पांच बार नामांकित किया गया था। यह साल- 1937, 1938, 1939, 1947, और अंत में, जनवरी 1948 में।
  • मीडिया रिपोर्ट्स में खबरों की मानें तो महात्मा गांधी जर्मन डिक्टेटर एडॉल्फ हिटलर को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्हें 'डियर फ्रेंड' कहकर संबोधित किया, जिसमें उनसे युद्ध रोकने का अनुरोध किया गया था। लेकिन हिटलर ने कभी उनका जवाब नहीं दिया।
  • वह फुटबॉल के बहुत बड़े प्रशंसक थे और दक्षिण अफ्रीका में रहने के दौरान, उन्होंने दो फुटबॉल क्लब बनाए - एक जोहान्सबर्ग में और दूसरा Pretoria में बनाया गया था।
  • साल 1930 में, महात्मा गांधी टाइम मैगजीन मैन ऑफ द ईयर थे।
  • साल 1959 में, गांधी स्मारक संग्रहालय की स्थापना की गई थी। यह भारत के तमिलनाडु राज्य के मदुरै शहर में स्थित है। इसे गांधी संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।