एजुकेशन डेस्क। FMGE December Result 2022: फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम रिजल्ट दिसंबर सेशन के लिए घोषित किया जा चुका है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (National Board of Education in Medical Examination, NBE) ने FMGE 2022 दिसंबर सत्र के लिए नतीजे आधिकारिक वेबसाइट्स nbe.edu.in और natboard.edu.in पर रिलीज किए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। एफएमजीई परिणाम की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स को आईडी नंबर और रोल नंबर एंटर करना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक करें एफएमजीई दिसंबर रिजल्ट 2022
इस संबंध में नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (National Board of Education in Medical Examination, NBE) ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसके मुताबिक, “20 जनवरी, 2023 को आयोजित FMGE दिसंबर 2022 सत्र का परिणाम घोषित कर दिया गया है। नतीजों को NBEMS की आधिकारिक वेबसाइटों natboard.edu.in और nbe.edu.in पर देखा जा सकता है। वहीं परिणाम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
10 जनवरी को जारी होगा स्कोर कार्ड
एनबीई ने 100 में से प्राप्त अंकों के साथ उम्मीदवारों की पास या फेल स्थिति जारी की है। एफएमजीई स्कोरकार्ड अभी जारी नहीं किया गया है। आधिकारिक अपडेट के अनुसार, एफएमजीई 2022 स्कोरकार्ड 10 फरवरी, 2023 को या उसके बाद जारी किए जाएंगे। एफएमजीई परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
How to download FMGE December 2022 Result: फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - nbe.edu.in पर जाना होगा। इसके बाद 'FMGE 2022 दिसंबर सत्र का परिणाम' लिंक पर क्लिक करें। अब रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी। अब रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl+F का प्रयोग करें। अब एफएमजीई परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें