Move to Jagran APP

GATE 2022 Registration: आज से करें गेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, आईआईटी खड़गपुर फरवरी में आयोजित करेगा एग्जाम

GATE 2022 Registration आईआईटी खड़गपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2022 एग्जाम रजिस्ट्रेशन फॉर्म आज 2 सितंबर 2021 से भरे जा सकते हैं। GATE 2022 रजिस्ट्रेशन फॉर्म 24 सितंबर 2021 तक भरे जा सकेंगे।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Thu, 02 Sep 2021 08:16 AM (IST)Updated: Thu, 02 Sep 2021 08:26 AM (IST)
GATE 2022 Registration: आज से करें गेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, आईआईटी खड़गपुर फरवरी में आयोजित करेगा एग्जाम
संस्थान द्वारा परीक्षा के लिए जारी कार्यक्रम के मुताबिक गेट 2022 रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त से ही शुरू होने थे।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। GATE 2022 Registration: वर्ष 2022 की ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2022 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज, 2 सितंबर 2021 से किये जा सकते हैं। गेट परीक्षा की तैयारी जुटे उम्मीदवार परीक्षा के लिए बनाये गये पोर्टल, gate.iitb.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 24 सितंबर 2021 निर्धारित की गयी है। हालांकि, विलंब शुल्क के साथ गेट 2022 परीक्षा फॉर्म 1 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे। इस बार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (आईआईटी खड़गपुर) द्वारा परीक्षा का आयोजन किया है। संस्थान द्वारा परीक्षा के लिए जारी कार्यक्रम के मुताबिक गेट 2022 रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त 2021 से ही शुरू होने थे, लेकिन जारी अपडेट के अनुसार, प्रशासनिक कारणों के चलते पंजीकरण की प्रक्रिया 2 सितंबर तक टाल दी गयी थी।

loksabha election banner

इस लिंक कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन

इन स्टेप में करें GATE 2022 Registration

गेट परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक उम्मीदवारों को GATE 2022 Registration फॉर्म भरने के लिए परीक्षा पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिये गये अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर दिये गये निर्देशों को पढ़ने के बाद ‘न्यू यूजर रजिस्टर हियर’ के लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर मांगे गये विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद आवंटित इनरोलमेंट नंबर या ईमेल और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके उम्मीदवार गेट 2022 रिजस्ट्रेशन फॉर्म भर कर पाएंगे। गेट 2022 रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस के दौरान उम्मीदवारों को आईआईटी खड़गपुर द्वारा निर्धारित शुल्क 1500 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यदि वे दो विषय के प्रश्नपत्रों का चयन कर रहे हैं, उनके पास अपनी डिफ़ॉल्ट च्वाइस के रूप में पेपर की प्राइमरी च्वाइस भी होनी चाहिए। वहीं, पेपर के सेकेंड च्वाइस को वे केवल अलाउड कंबिनेशन में से ही चुन पाएंगे। गेट 2022 परीक्षा का आयोजन 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2021 को प्रस्तावित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.