Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    EPFO SSA Result 2023: कभी भी घोषित हो सकता है सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, पढ़ें अपडेट

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 05:15 PM (IST)

    EPFO SSA Result 2023 सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (SSA) पदों के लिए भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बाद से उम्मीदवारों को रिजल्ट घोषित किये जाने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। ईपीएफओ की ओर से रिजल्ट जल्द ही ऑनलाइन माध्यम से घोषित कर दिया जायेगा। जो उम्मीदवार इसमें सफल रहेंगे वे भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।

    Hero Image
    EPFO SSA Result 2023 जल्द हो सकता है परिणाम, recruitment.nta.nic.in पर कर सकेंगे चेक।

    EPFO SSA Result 2023: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (SSA) पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 18, 21, 22 और 23 अगस्त को किया गया था जिसके बाद से ही उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट जारी होने बेसब्री से इंतजार है जो अब जल्द ही खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले दिनों में रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है, हालांकि अभी तक ईपीएफओ की ओर से कोई भी आधिकारिक डेट की पुष्टि नहीं की गयी है। यूपीएससी एसएसए रिजल्ट 2023 ऑनलाइन माध्यम से ईपीएफओ भर्ती पोर्टल recruitment.nta.nic.in पर घोषित किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    EPFO SSA Result 2023: कैसे प्राप्त कर सकेंगे रिजल्ट?

    • यूपीएससी एसएसए रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर Recruitment Examinations of Employees’ Provident Fund Organization पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद एक नयी वेबसाइट ओपन होगी जिस पर आपको रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
    • अब आपको एप्लीकेशन नंबर एवं पासवर्ड या एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
    • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

    EPFO SSA Result 2023: 2674 रिक्त पदों पर होनी है भर्ती

    जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे भर्ती के अगले चरण कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। टाइपिंग टेस्ट के दौरान उम्मीदवारों को 35 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी में और 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड हासिल करना अनिवार्य होगा। अंत में उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। फाइनल मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों को नाम दर्ज होगा उनको रिक्त पदों पर नियुक्त किया जायेगा। इस भर्ती के माध्यम से सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (SSA) के 2674 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    यह भी पढ़ें- RRB NTPC Final Result OUT: आरआरबी एनटीपीसी फाइनल रिजल्ट हुआ घोषित, इन स्टेप्स से चेक करें नतीजे