विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Engineer's Day 2022: भारत के पहले सिविल इंजीनियर डॉ. एम विश्वेश्वरैया की याद में मनाते हैं अभियंता दिवस

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 08:47 AM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2022 09:44 AM (IST)

Engineers Day 2022 आज 15 सितंबर को पूरे देश में इंजीनियर्स डे मनाया जा रहा है। भारत के सिविल इंजीनियर ...और पढ़ें

इंजीनियर्स डे 2022 पर जानें इसका इतिहास और महत्व।
इंजीनियर्स डे 2022 पर जानें इसका इतिहास और महत्व।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Engineer's Day 2022: इंजीनयरी में कैरियर का सपना विज्ञान विषयों (गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान) के साथ इंटरमीडिएट करने वाले अधिकतम छात्र-छात्राओं का होता है। इनमें से कई ऐसे होते हैं जो कि विशेषतौर पर सिविल इंजीनियर ही बनना चाहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं भारत का पहला सिविल इंजीनियर किसे कहा जाता है। उत्तर है डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया। इंजीनियरी (बांधों, जलाशयों और जल विद्युत परियोजनाओं) के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के चलते वर्ष 1955 में भारत रत्न से सम्मानित डॉ. एम विश्वेश्वरैया की जन्मतिथि 15 सितंबर (वर्ष 1860) अभियंता दिवस यानि इंजीनियर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा इंजीनियर्स डे मनाए जाने की घोषणा वर्ष 1968 में की गई थी, जिसके बाद से हर वर्ष आज के दिन मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें - Engineer's Day 2022 पर जानिए किसकी याद में मनाया जाता है इंजीनियर्स डे और कब हुई शुरुआत

अभियंता दिवस के अवसर पर देश के विभिन्न इंजीनियरी विधाओं में लगे प्रोफेशनल्स के कार्यों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सराहा जाता है। देश भर के तकनीकी शिक्षा संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों, वाद-विवाद, लेखन, आदि क्रिया-कलापों का आयोजन किया जाता है। कई इंजीनियरिंग कॉलेजों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टेक्निकल कोर्सेस के स्टूडेंट्स को अवार्ड भी आज के दिन जाते हैं।

यह भी पढ़ें - BHEL Recruitment: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के भर्ती अभियान से बन सकते हैं महारत्न कंपनी में इंजीनियर

Engineer's Day 2022: इंजीनियर्स डे की थीम

भारत में हर साल 15 सितंबर को मनाए जाने वाले इंजीनियर्स डे को श्रीलंका और तंजानियां में भी मनाया जाता है। इन देशों में भी अभियंता दिवस को सर डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की ही याद में मनाया जाता है। वर्ष 2021 के लिए इस दिवस की थीम “इंजीनियरिंग फॉर ए हेल्दी प्लैनेट - सेलीब्रेटिंग द यूनेस्को की इंजीनियरिंग रिपोर्ट” थी। हालांकि, वर्ष 2022 की थीम की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें - PSU Jobs: सरकारी कंपनियों SAIL, GAIL और CCL में 500+ सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज

Engineer's Day 2022 Quotes: डॉ. एम विश्वेश्वरैया के लोकप्रिय वक्तत्व