Engineer's Day 2020: इंजीनियर्स डे पर जानें भारत के टॉप टेन इंजीनियरिंग कॉलेजों के बारे में
Engineers Day 2020 वर्तमान समय में पूरे देश में करियर के विकल्प के तौर पर सबसे अधिक इंजीनियरिंग फील्ड पर ही ध्यान दिया जाता है।
Engineer's Day 2020: आज इंजीनियर्स डे है। आज ही के दिन महान सिविल इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया का जन्म हुआ था। इनके जन्म दिवस को ही भारत में इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है। वर्तमान समय में पूरे देश में करियर के विकल्प के तौर पर सबसे अधिक इंजीनियरिंग फील्ड पर ही ध्यान दिया जाता है। यह एक ऐसा फील्ड है, जिसमें उम्मीदवार लाखों रूपये का वार्षिक पैकेज हासिल करते हैं। इसमें उपलब्ध करियर ऑप्शन के कारण स्टूडेंट्स और अभिभावकों में इसके प्रति अधिक रूझान होता है।
जैसे-जैसे दुनिया नई तकनीकों की उत्पत्ति के साथ बदल रही है, वैसे-वैसे इंजीनियरिंग की कई शाखाएं उपलब्ध हुई हैं, जिनके बारे में अधिकांश लोग नहीं जानते हैं। यदि आप एक अच्छी इंजीनियरिंग शिक्षा प्राप्त करने के अपने अवसरों को बढ़ावा देना चाहते हैं, जो अच्छे कैरियर के अवसरों को जन्म देगा, तो आपको सही इंजीनियरिंग कॉलेज का चयन करना होगा। यहां हम आपको एनआईआरएफ (NIRF) रैंकिंग 2020 के तहत टॉप टेन इंजीनियरिंग कॉलेजों के बारे में बताएंगे। हालांकि, एनआईआरएफ रैंकिंग के अंतर्गत आईआईटी (IITs) ने इस वर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों की टॉप 10 सूची में से 9 स्थानों पर अपना कब्जा जमाया है। लेकिन, आईआईटी के अलावा अन्य इंजीनियरिंग संस्थान भी हैं, जिनके बारे में आप जान सकते हैं।
NIRF रैंकिंग 2020 के अनुसार, ये हैं भारत में टॉप 10 इंजीनियरिंग संस्थान
रैंक 1: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास
स्थान: चेन्नई, तमिलनाडु
रैंक 2: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली
स्थान: नई दिल्ली, दिल्ली
रैंक 3: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे
स्थान: मुंबई, महाराष्ट्र
रैंक 4: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर
स्थान: कानपुर, उत्तर प्रदेश
रैंक 5: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर
स्थान: खड़गपुर, पश्चिम बंगाल
रैंक 6: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की
स्थान: रुड़की, उत्तराखंड
रैंक 7: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी
स्थान: गुवाहाटी, असम
रैंक 8: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) हैदराबाद
स्थान: हैदराबाद, तेलंगाना
रैंक 9: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) तिरुचिरापल्ली
स्थान: तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु
रैंक 10: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) इंदौर
स्थान: इंदौर, मध्यप्रदेश
NIRF रैंकिंग 2020 के अनुसार, IIT के अलावा भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग संस्थानों की सूची
1. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) तिरुचिरापल्ली
स्थान: तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु
2. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) कर्नाटक
स्थान: सुरथकल, कर्नाटक
3. अन्ना विश्वविद्यालय
स्थान: चेन्नई, तमिलनाडु
4. वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान (VIT)
स्थान: वेल्लोर, तमिलनाडु
5. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) राउरकेला
स्थान: राउरकेला, ओडिशा
6. जादवपुर विश्वविद्यालय (JU)
स्थान: कोलकाता, पश्चिम बंगाल
7. इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी
स्थान: मुंबई, महाराष्ट्र
8. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) वारंगल
स्थान: वारंगल, तेलंगाना
9. अमृता स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग
स्थान: अमृतपुरी, केरल
10. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IIEST)
स्थान: शिबपुर, पश्चिम बंगाल