DU UG Admission 2022: डीयू स्पॉट राउंड 2 के लिए आज जारी करेगी खाली सीटों की सूची, इस तारीख जमा करें फीस
DU UG Admission 2022 डीयू यूजी स्पॉट एडमिशन राउंड 2 शेड्यूल के अनुसार विश्वविद्यालय 28 नवंबर को शाम 5 बजे स्पॉट राउंड 2 के लिए खाली सीटों की घोषणा करेगा। यह सूची आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac पर उपलब्ध कराई जाएगी।
दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। DU UG Admission 2022: डीयू स्पॉट राउंड 2 के लिए आज खाली सीटों की सूची जारी कर दी जाएगी। दिल्ली विश्वविद्यालय आज, 28 नवंबर को अंडरग्रेजुएट (यूजी) प्रोगाम के लिए स्पॉट एडमिशन के दूसरे दौर के लिए खाली सीटों की सूची आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac पर रिलीज की जाएगी। डीयू यूजी स्पॉट एडमिशन राउंड 2 शेड्यूल के अनुसार, विश्वविद्यालय 28 नवंबर को शाम 5 बजे स्पॉट राउंड 2 के लिए खाली सीटों की घोषणा करेगा। यह लिस्ट प्रकाशित होने के बाद स्टूडेंट्स पोर्टल पर देख सकते हैं।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, स्टूडेंट्स इस दौर के लिए 29 नवंबर (सुबह 10 बजे) और 30 नवंबर (शाम 4:59 बजे) के बीच स्पॉट राउंड 2 प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय 2 दिसंबर (शाम 5 बजे) को डीयू यूजी स्पॉट राउंड 2 आवंटन सूची घोषित करेगा। उम्मीदवारों को आवंटित सीट 3 दिसंबर (सुबह 10 बजे) से 4 दिसंबर (शाम 4:59 बजे) "स्वीकार" करनी होगी। इसके बाद, कॉलेजों को ऑनलाइन आवेदनों को सत्यापित और स्वीकृत करने के लिए कॉलेज 3 दिसंबर (सुबह 10 बजे) - 5 दिसंबर (शाम 4:59 बजे) तक का समय दिया जाएगा। वहीं प्रवेश शुल्क ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 6 दिसंबर (शाम 4:59 बजे) है। स्टूडेंट्स ध्यान दें कि, डीयू यूजी स्पॉट राउंड के लिए, जिनको स्पॉट राउंड 2 प्रवेश में सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर आवंटन की पुष्टि करनी होगी।
हाल ही में स्पॉट राउंड 1 हुआ पूरा
इस बीच, स्पॉट एडमिशन के पहले राउंड के लिए हाल ही में रविवार, 27 नवंबर को संपन्न हुआ था। इस राउंड में 8,680 छात्रों को सीटें आवंटित की गईं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 6,953 उम्मीदवारों ने आवंटित सीटों को स्वीकार कर लिया था। विश्वविद्यालय ने कहा कि पहले राउंड में चयनित स्टूडेंट्स को दूसरे स्पॉट एडमिशन राउंड में भाग लेने के पात्र नहीं हैं। ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।